हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम। नई व्यवस्था 7 जून को छह बजे तक लागू रहेगी। हेयर कटिंग, सैलून की दुकानें भी आज खुल गई हैं। प्रदेश के कई शहरों में आज पार्किंग भी फुल हो गई हैं।
हिमाचल में आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 May 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन