फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर रावण को जलाते वक्त सीएम वीरभद्र क्यों हुए तल्ख

Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh turn angry while burning effigy of ravana

जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फुलझड़ी से रावण के पुतले को आग लगाई। मुख्यमंत्री ने रावण के पुतले को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। मंदिर में रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 40 फीट थी। मंदिर परिसर के दूसरी ओर कारीगरों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए थे। दशहरे के इस ऐतिहासिक मौके पर मंदिर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोग सड़कों से पैदल ही मंदिर तक पहुंचे और दर्शन भी किए। इसके बाद रावण के दहन को देखने के लिए मंदिर परिसर में उमड़े रहे। 

Cm virbhadra singh turn angry while burning effigy of ravana

मुख्यमंत्री ने रावण दहन के लिए रिमोट का बटन दबाया तो यह सिस्टम फेल हो गए। एक रिमोट फेल होने के बाद दूसरा रिमोट मंगवाया लेकिन वह भी नही चला। इसके बाद जब तीसरा रिमोट भी नही चला  तो सीएम तल्ख हो उठे और कहा कि आखिर यह कैसे रिमोट हैं और क्यों नही चल पा रहे हैं। इसके बाद फूलझड़ी से सभी पुतले जलाए गए।

Cm virbhadra singh turn angry while burning effigy of ravana

हरिनगर कीर्तन मंडल ने दशहरे के अंतिम दिन झांकी निकाली। यह झांकी शाम छह बजे के करीब संकटमोचन मंदिर पहुंची। इससे पहले झांकी के दौरान राम व रावण का युद्ध दिखाया गया। इसके बाद शाम छह से साढ़े छह बजे के करीब सचिव संकटमोचन मंदिर न्यास के मंजीत शर्मा ने पुतले को आग लगाई। इसके बाद यहां पर पुतलों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर में रावण का पुतला 40 फीट, मेघनाद 35 और कुंभकर्ण का पुतला 30 फीट ऊंचा था

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm virbhadra singh turn angry while burning effigy of ravana

शहर के सबसे लोकप्रिय खेल मैदान समरहिल में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था। यहां पर रावण का 55 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था। जिससे देखने के लिए स्थानीय निवासी सहित प्रदेश विवि के बाहरी संख्या में छात्र यहां मौजूद थे। रात सवा छह बजे के करीब रावण का पुतले को आग लगाई। इस दौरान लोगों में बुराई के प्रति अच्छाई का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
Cm virbhadra singh turn angry while burning effigy of ravana

मंडी में रावण द्वारा सीता हरण का एक दृश्य।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed