फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Bday: सीएम वीरभद्र ने कुछ यूं मनाया 84वां जन्मदिन

Sat, 24 Jun 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Jun 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
cm Virbhadra singh celebrates his 84th birthday

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केक काटकर अपना 84वां बर्थडे मनाया। उनके निजी निवास हालीलॉज में जश्न का माहौल रहा। ऐसे खुशी के मौके पर हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार, माता और पिता की याद आती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह बात अपने 84वां बर्थडे पर कही।

cm Virbhadra singh celebrates his 84th birthday

हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस उम्र में भी हर तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं। सीएम के जन्मदिन पर उनके निजी निवास हालीलॉज में जश्न का माहौल रहा। सुबह 7 बजे से हालीलॉज में लोगों का हजूम उमड़ने लगा। मंत्रियों समेत सरकार के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने उन्हें 84वें जन्मदिन पर बधाई दी।

cm Virbhadra singh celebrates his 84th birthday

जश्न दोपहर बाद तक चलता रहा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शुक्रवार को सोलन में शूलिनी मेले का उद्घाटन करने जाना था, लेकिन समर्थकों के उत्साह के चलते उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया। संजौली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। दोपहर को उन्होंने इस आयोजन में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm Virbhadra singh celebrates his 84th birthday

दोपहर बाद मुख्यमंत्री का सचिवालय में आने का कार्यक्रम भी मिलने वाले लोगों की भारी भीड़ के चलते निरस्त कर दिया गया। वीरभद्र सिंह वर्ष 1962 में महासू लोक सभा सीट के सांसद बने थे। वे छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

विज्ञापन
cm Virbhadra singh celebrates his 84th birthday

राजनीतिक जीवन में उनके 55 साल हो गए हैं। वे केंद्रीय इस्पात मंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह पहले 1983 से 1985, 1985 से 1990, 1993 से 1998, 1998 में दोबारा कुछ समय के लिए और 2003 से 2009 तक सीएम रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed