मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के 260 मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा घर से शुरू होती है और माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु होते हैं जो हमें हर तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित करने के साथ ही अच्छे संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ा परिश्रम आवश्यक है तथा व्यक्ति की सोच ही उसके भविष्य को तय करती है।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नवाजे होनहार, सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन