फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेधावी छात्र सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नवाजे होनहार, सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे

Fri, 15 Sep 2023 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Sep 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu awarded HP Board Toppers in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Shimla
मेधावी छात्रों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के 10वीं और 12वीं कक्षा के 260 मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा घर से शुरू होती है और माता-पिता ही हमारे प्रथम गुरु होते हैं जो हमें हर तरह से शिक्षित और प्रशिक्षित करने के साथ ही अच्छे संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ा परिश्रम आवश्यक है तथा व्यक्ति की सोच ही उसके भविष्य को तय करती है।

CM Sukhvinder Singh Sukhu awarded HP Board Toppers in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण स्तर पर बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से कर सकें। सीएम ने कहा कि वह स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और आत्मविश्वास व मजबूत इच्छाशक्ति से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

CM Sukhvinder Singh Sukhu awarded HP Board Toppers in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डाटा साईंस, रोबोटिक इंजीनियरिंग जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि बच्चों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu awarded HP Board Toppers in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए इस वर्ष नवंबर तक 6000 अध्यापकों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों को राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रति माह किराया देने का निर्णय लिया है, ताकि पीड़ित परिवारों की मुश्किलों को कुछ कम किया जा सके।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu awarded HP Board Toppers in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Shimla
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि आपदा से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है और पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए शनिवार और रविवार को कक्षाएं लगाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का प्रयास कर रही है और सरकार की नीतियां और योजनाएं शीघ्र ही धरातल पर नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed