हिमाचल में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में बीते तीन दिनों में तीसरी बार बादल फटा है। रविवार रात नौ बजे किन्नौर के खरोगला नाला में बादल फटने से रक्षम और बटसेरी गांवों में करोड़ों का नुकसान हो गया है।
2 of 9
बादल फटने से भारी तबाही
- फोटो : बीरबल नेगी
बाढ़ में एक घर और दो गौशालाएं बह गई हैं। कई अन्य घर क्षतिग्रस्त हो गए। खरोगला में दो करोड़ से बना बैली ब्रिज और सांगला हेलीपैड का आधा हिस्सा बह गया है। क्षेत्र के 75 बागवानों के हजारों सेब पौधे फलों के साथ तबाह हो गए हैं।
3 of 9
बादल फटने से भारी तबाही
- फोटो : बीरबल नेगी
बैली ब्रिज बहने से छितकुल संपर्क मार्ग बंद हो गया है। कई सैलानी छितकुल में फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 2007 में भी बादल फटा था। कड़ी मेहनत और लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीणों ने नए बगीचे और घर बनाए थे। अब फिर उनके जख्म हरे हो गए हैं।
4 of 9
बादल फटने से भारी तबाही
- फोटो : बीरबल नेगी
एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। शुरुआती आकलन में तीन करोड़ की सरकारी और तीन करोड़ की निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है।
5 of 9
बादल फटने से भारी तबाही
- फोटो : बीरबल नेगी
बादल फटने से खरोगला नाला में बाढ़ के चलते 1200 मेगावाट की कड़छम वांगतू और 300 मेगावाट की बास्पा परियोजना में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। जिन लोगों के मकान-गौशालाएं बह गए हैं उन्हें फौरी मदद दे दी गई है।