लग्न की तैयारी हो रही थी। पंडित फेरे करवाने ही वाला था तभी पुलिस पहुंची और मंडप से दूल्हा और बाराती भाग खड़े हुए। शादी रुकने पर लड़की के परिजनों ने खूब हंगामा किया। जिस समय हंगामा हुआ शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। लड़की के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके से दूल्हा पक्ष फरार था। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
तस्वीरें: पुलिस देखते ही मंडप से भागा दूल्हा और बाराती, वजह चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्र साहो में चाइल्ड लाइन की मदद से पुलिस ने ऐन मौके पर एक बाल विवाह को रुकवा दिया। शादी वाले घर में जैसे ही पुलिस पहुंची, लग्न से पहले दूल्हा और बाराती मंडप से भाग खड़े हुए। पंचायत रिकॉर्ड में नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल नौ माह निकली। पुलिस को लड़की ने मर्जी से शादी करने का बयान दिया। लड़की के परिजनों की ओर से माफी मांगने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। दूल्हे की उम्र 24 साल बताई जा रही है।
चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें रविवार रात नौ बजे 1098 नंबर पर बाल विवाह कराने की सूचना मिली। सोमवार सुबह सबसे पहले उपायुक्त सुदेश मोख्टा और महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शादी के बारे में अवगत कराया। उपायुक्त ने एसडीएम चंबा को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम चंबा बचन सिंह ने थाना प्रभारी और बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिकॉर्ड खंगालने और शादी वाले घर में जाने के निर्देश दिए।
सोमवार सुबह नौ बजे पुलिस टीम शादी वाले घर में पहुंच गई। बारातियों के लिए खाना (धाम) बन चुका था। लग्न की तैयारी हो रही थी। इससे पहले दूल्हे और उनके परिजनों को पुलिस दबोचती पूरी बारात दूल्हे समेत मंडप छोड़कर भाग खड़ी हुई। शादी रुकने पर लड़की के परिजनों ने खूब हंगामा किया। लड़की को बालिग बताते रहे। लेकिन जब पुलिस ने पंचायत प्रधान और सचिव की मदद से रिकॉर्ड खंगाला तो लड़की की जन्मतिथि 22 अप्रैल 2000 निकली।
लड़की की उम्र 16 साल नौ महीने मानी गई। आयु प्रमाणपत्र सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस से माफी मांगकर पल्ला छुड़ाया। लड़की ने भी पुलिस को दिए बयान में जबरन शादी करवाने की बात से इंकार किया। इसके बाद लड़की के परिजनों को बाल विवाह न कराने की हिदायत देकर पुलिस वापस लौट गई। जिस समय हंगामा हुआ शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।