नेशनल एलीजिबिलटी एंट्रेंस टेस्ट में नकल रोकने के लिए प्रदेश भर कें परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता चैकिंग की गई। किसी के जूते उतरवाए गए तो किसी के बाल खुलवाए गए।
NEET: किसी के जूते उतरवाए तो किसी के बाल खुलवाए, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला समेत प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में में रविवार को एनईईटी परीक्षा (नेशनल एलीजिबिलटी एंट्रेंस टेस्ट) में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले लड़कों और लड़कियों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान किसी के जूते उतरवाए गए तो किसी के बाल खुलवाए गए। शिमला के चैप्सली स्कूल में तो परीक्षा देने आए बच्चों के हाथों से मौली तक खुलवा दी गई।
स्कूल गेट पर तैनात कर्मियों ने चेकिंग के दौरान बच्चों के कानों में टॉर्च लगाकर जांचा कि भीतर कुछ है तो नहीं। कांगड़ा में भी छात्र छात्राओं की पुख्ता चैकिंग की गई।
शिमला में पेपर से पहले हो रही चेकिंग से परेशान होकर कई स्टूडेंट्स तो रोने भी लग गए। एग्जाम देने आए बच्चों के अभिभावकों को भी चेकिंग का सामना करना पड़ा।