फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

chandigarh manali national 21 highway blocked after major landslide

हिमाचल के मंडी जिले के हनोगी माता मंदिर और थलौट के बीच दवाडा के पास भारी भरकम पहाड़ी गिरने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप हो गया है। भूस्खलन वाली जगह से कुछ ही दूरी पर मंडी से कुल्लू की ओर जा रही निजी बस पर पत्थर गिरने से शीशे टूट गए। हालांकि किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। रिपोर्ट: भूपेंद्र राणा, फोटो: जय कुमार

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

chandigarh manali national 21 highway blocked after major landslide

एनएच बंद होने से छोटे वाहनों और एचआरटीसी बसों को बजौरा से वाया कटौला होते हुए मंडी भेजा जा रहा है। सिंगल रोड होने की वजह से वाहन जाम में फंस रहे हैं। मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो बसें न चलने से सैकड़ों सैलानी मनाली और कुल्लू में फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन और नेशनल हाईवे प्राधिकरण मशीनरी लगाकर एनएच को बहाल करने में जुट गया है। मंगलवार तक एनएच बहाल होने की उम्मीद है।

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

chandigarh manali national 21 highway blocked after major landslide

दरार की वजह से गिरी पहाड़ी- दवाडा के पास एनएच के ऊपर खड़ी चट्टान है। दरार की वजह से चट्टान पर भार बढ़ता गया जिससे अचानक पहाड़ी गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

chandigarh manali national 21 highway blocked after major landslide

नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता कांशी राम गुलेरिया ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने से बंद एनएच के दोनों ओर जेसीबी लगा दी गई हैं। बड़ी जेसीबी भी मंगवाई गई है। पहाड़ी गिरने से करीब पचास मीटर तक एनएच क्षतिग्रस्त हुआ है। मंगलवार तक एनएच को बड़े वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देंगी हाईवे पर पहाड़ गिरने की ये तस्वीरें

chandigarh manali national 21 highway blocked after major landslide

बड़े वाहनों की आवाजाही से जाम- एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक एएन सलारिया का कहना है कि एनएच बंद होने से बसों को वाया कटौला भेजा जा रहा है। लेकिन इस मार्ग पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही से जाम लग रहा है। बजौरा वाया कटौला-मंडी मार्ग से वोल्वो बसें नहीं जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed