फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़िया गैंगरेप हत्याकांडः पुलिस पर भड़की पब्लिक, SP- DSP की गाड़ियां तोड़ी, पथराव

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Chakka Jam and People protest on Kotkhai rape and Murder case.

शिमला के कोटखाई में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में हिमाचल पुलिस की जांच से गुस्साई जनता ने ठियोग में चक्का जाम कर दिया है। वहीं जनता को शांत करने पहुंचे एसपी शिमला और डीएसपी को देख जनता और भड़क गई। पुलिसकर्मी इन्हें थाने के भीतर ले गए और थाना बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने इन दोनों अफसरों की गाड़ियां फोड़ दी। यहां के बाजार तक बंद करवा दिए गए हैं।

Chakka Jam and People protest on Kotkhai rape and Murder case.

कई जगहों पर लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई है। हजारों की संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं। इस विशाल प्रदर्शन में सामाजिक संगठन, स्कूली व कॉलेजों के छात्र, भाजपा, कांग्रेस व माकपा के कार्यकर्ता भी पुलिस के खिलाफ मैदान में हैं। सुबह 11 बजे से ही जनता सड़कों पर है। थाने पर पथराव भी किया गया है।

Chakka Jam and People protest on Kotkhai rape and Murder case.

जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे  गुस्साई जनता ने ठियोग के साथ साथ कोटखाई में भी सरकार और हिमाचल पुलिस के खिलाफ हल्‍ला बोल दिया। कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। ठियोग में जैसे ही थाने के पास लोगों का सैलाब पहुंचा कि एसपी शिमला डीडब्‍ल्यू नेगी और डीएसपी यहां जनता को शांत करने पहुंच गए। मगर इन्हें देख जनता और भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chakka Jam and People protest on Kotkhai rape and Murder case.

बात हा‌थापाई तक आती देख पुलिसकर्मी दोनों अफसरों को थाने के भीतर ले गए और दरवाजे बंद कर दिए। वहीं गुस्साए लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। साथ ही एसपी डीएसपी की गाड़ियां तक फोड़ डाली। मौके पर जनता का आक्रोश देख पुलिसकर्मी एकाएक गायब हो गए। हजारों लोगों ने ठियोग हाटकोटी रोड पर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन
Chakka Jam and People protest on Kotkhai rape and Murder case.

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस की अतिरिक्त फोर्स एक बस में यहां पहुंची मगर लोगों ने बस को भी चारों तरफ से घेर लिया। हजारों की भीड़ के बीच कुछ लोगों ने बस के टायर पेंचर कर दिए। पुलिस जवानों को बस से बाहर तक नहीं निकलने दिया। फिलहाल लोग रैली निकालकर सड़कों पर हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed