फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
car accident at chail, two died at the spot.
हिमाचल के सोलन-चायल वाया अश्वनी खडड मार्ग के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ है। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन-चायल वाया अश्वनी खडड मार्ग के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ है। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है।

car accident at chail, two died at the spot.
बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इनमें चार लोग सलोगड़ा पंचायत क्षेत्र के है। जबकि एक धामी शिमला का निवासी है। वह कार में किसी रिशतेदार के यहां शोक पर चायल के समीप कुरगल क्षेत्र में गए थे। - फोटो : अमर उजाला

बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इनमें चार लोग सलोगड़ा पंचायत क्षेत्र के है। जबकि एक धामी शिमला का निवासी है। वह कार में किसी रिशतेदार के यहां शोक पर चायल के समीप कुरगल क्षेत्र में गए थे।

car accident at chail, two died at the spot.
वहां से वापस आते समय करीब 1 बजे अश्वनी खड्ड के समीप पंहुचे तो गाड़ी सड़क से सीधे गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने का धमाका काफी तेजी से हुआ। आसपड़ोस के लोगों जब अवाज सुनाई दी तो इसकी सूचना108 को दी गई। मौके पर 108 की टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पांचो घायलों को कार से बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

वहां से वापस आते समय करीब 1 बजे अश्वनी खड्ड के समीप पंहुचे तो गाड़ी सड़क से सीधे गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने का धमाका काफी तेजी से हुआ। आसपड़ोस के लोगों जब अवाज सुनाई दी तो इसकी सूचना108 को दी गई। मौके पर 108 की टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पांचो घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
car accident at chail, two died at the spot.
अस्पताल पहुंचते ही दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन व्यक्तियों का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईओ चायल चौकी जियालाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंचते ही दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन व्यक्तियों का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईओ चायल चौकी जियालाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
car accident at chail, two died at the spot.
पुलिस ने मृतक की व्यक्तियों की पहचान 50 वर्षीय हरि निवासी सलोगड़ा सोलन, 45 वर्षीय विनोद निवासी धामी शिमला के रूप की है। जबकि गंभीर घायलों में 27 वर्षीय विनोद निवासी सलोगड़ा, 42 वर्षीय तारा चंद निवासी सलोगड़ा, 50 वर्षीय हरीश निवासी सलोगड़ा के रूप में हुई है। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मृतक की व्यक्तियों की पहचान 50 वर्षीय हरि निवासी सलोगड़ा सोलन, 45 वर्षीय विनोद निवासी धामी शिमला के रूप की है। जबकि गंभीर घायलों में 27 वर्षीय विनोद निवासी सलोगड़ा, 42 वर्षीय तारा चंद  निवासी सलोगड़ा, 50 वर्षीय हरीश निवासी सलोगड़ा के रूप में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed