{"_id":"60cc62d7c66278295f59385f","slug":"bollywood-actor-anupam-kher-spotted-at-ridge-maidan-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिमला: रिज मैदान पर घूमने निकले अनपुम खेर, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रिज मैदान पर घूमने निकले अनपुम खेर, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शिमला आए हैं। शुक्रवार को वे अपने दोस्तों के साथ शिमला के रिज मैदान पर घूमने निकले। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब दिखे। प्रशंसकों ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें भी लीं। अनुपम डीएवी स्कूल भी गए जहां से उन्होंने शिक्षा हासिल की है। अनुपम खेर ने कहा कि शिमला से उनका भावनात्मक रिश्ता रहा है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर अपनी माता दुलारी देवी के साथ 20 जून तक पैतृक घर शिमला (टुटू) में रहेंगे। वे करीब दो साल बाद शिमला आए हैं। कोरोना काल में करीब एक साल अनुपम न्यूयार्क में थे। वहां उन्होंने एक सीरियल के लिए शूट फिल्माए। बीते दिन अनुपम अपने पुराने मित्र प्रसिद्ध ज्योतिषी प्रेम शर्मा से मिलने शोघी पहुंचे थे। वहां उन्होंने लंच किया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने आपस में पुरानी यादों को ताजा करने के साथ कोरोना काल के अनुभव भी साझा किए। स्कूल के दौरान अनुपम नाभा में रहते थे। इस दौरान वह पड़ोस में रहते थे और स्कूल के बाद साथ मौज-मस्ती करते थे। प्रेम शर्मा ने बताया कि कोरोना की वजह से अनुपम दो साल शिमला नहीं आ पाए। अब शिमला लौटने के बाद अनुपम खेर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर ने ट्वीट कर मां को शिमला लाने की जानकारी दी- अपनी मां को मुंबई से शिमला लाने की सूचना अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने जय हो, हैशटेग, दुलारी रॉक्स ट्वीट कर लिखा, मां को शिमला छोड़ने आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला आने को मां दुलारी बहुत उत्साहित हैं। मुंबई में दो साल से मां घर के भीतर ही रहीं। अब उन्हें कोरोना से बचाव के दोनों टीके लग चुके हैं। मुझे यकीन है आप सभी उनके लिए बहुत खुश होंगे। अनुपम खेर ने मुंबई से चंडीगढ़ आते हुए अपनी मां के साथ फ्लाइट का वीडियो भी ट्वीट किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।