फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सिलाई मशीन से खुद मास्क तैयार कर भाजपा विधायक कमलेश ने पेश की मिसाल

Thu, 26 Mar 2020 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज/जाहू(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज/जाहू(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Mar 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Kamlesh Kumari making masks with sewing machine at home in Bhoranj in Hamirpur in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी अपने घर में खुद मास्क तैयार कर रही हैं। विधायक क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। इन मास्क को तैयार कर वह जरूरी सेवाओं में लगे पुलिस के जवानों व अन्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवा रही हैं। विधायक स्वयं सिलाई मशीन से मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं।

BJP MLA Kamlesh Kumari making masks with sewing machine at home in Bhoranj in Hamirpur in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही उन्होंने अपना एक माह का वेतन कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए भी दिया है। उन्होंने कहा कि देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

BJP MLA Kamlesh Kumari making masks with sewing machine at home in Bhoranj in Hamirpur in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन द्वारा समय पर इस महामारी के बारे में अन्य देशों को अवगत नहीं कराया गया और उनकी भूल के कारण आज हम इस परिस्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इन विकट परिस्थितियों में भी लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं और अपने घरों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA Kamlesh Kumari making masks with sewing machine at home in Bhoranj in Hamirpur in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

महामारी से लड़ने के लिए सबसे बड़ा योगदान लोगों को देना है। उन्होंने कहा की सीएम जयराम ठाकुर के कुशल प्रशासन में सभी विभाग इस महामारी से बचाव के लिए कार्य कर रहे हैं। धैर्य बनाए रखें, अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करते रहें। 

विज्ञापन
BJP MLA Kamlesh Kumari making masks with sewing machine at home in Bhoranj in Hamirpur in Himachal Pradesh
भाजपा विधायक कमलेश कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा की सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को पुलिस विभाग व अन्य समाज सेवा में कार्यरत विभागों को उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स उपलब्ध करवा दिए हैं और वे स्वयं घर में मास्क बनाकर प्रशासन के माध्यम से जनता तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों से भी आह्वान किया कि वे मास्क बनाकर समाज का सहयोग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed