फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: क्रिसमस से पहले बर्फ से लदी वादियां निहारने जिभी-मनाली में खूब उमड़े सैलानी, देखें शानदार तस्वीरें

Sat, 18 Dec 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh मनु शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/बंजार (कुल्लू)
मनु शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Before Christmas tourists flocked to Manali jibhi to see the snow capped valleys, Jalori Pass also packed, see photos
बर्फ से लदी वादियां निहारने उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली, जलोड़ी दर्रा समेत अन्य पर्यटन स्थल सैलानियों से पैक हो गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शनिवार को सुबह ही पर्यटक बर्फ का दीदार करने सोलंगनाला पहुंच गए। क्रिसमस से पहले ही मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। कोरोना काल में करीब दो साल बाद पर्यटन कारोबार को दोबारा गति मिली है। इसके चलते पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।



कयास लगाए जा रहे हैं कि नव वर्ष तक मनाली में ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत हो जाएगी। शुक्रवार शाम को बर्फ के फाहे गिरते ही पर्यटक होटल से निकलकर मालरोड पर आ गए और आसमान से गिर रहे फाहों के बीच खूब मस्ती की। मनाली घूमने आए विवेक और दिप्ती अग्रवाल ने कहा कि वह यहां हनीमून मनाने आए हैं। वह क्रिसमस तक यहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि ताजा बर्फबारी में मस्ती करने का अलग ही आनंद हैं। 

Before Christmas tourists flocked to Manali jibhi to see the snow capped valleys, Jalori Pass also packed, see photos
मनाली मालरोड। - फोटो : अमर उजाला

वह अपने दोस्तों को भी मनाली आने का न्योता देंगे। वहीं, मनाली के पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के महासचिव देव ठाकुर ने कहा कि इन दिनों पर्यटक मनाली अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से पहले मनाली आए पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाया। 

Before Christmas tourists flocked to Manali jibhi to see the snow capped valleys, Jalori Pass also packed, see photos
बर्फ से लकदक वादियां। - फोटो : संवाद

इसके अलावा शनिवार सुबह पर्यटकों ने बडी संख्या में सोलंगनाला का रूख किया और बर्फ के बीच पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर, घुड़सवारी का आनंद लिया। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली में क्रिसमस से पहले पर्यटकों ने बड़ी तादाद में दस्तक दी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before Christmas tourists flocked to Manali jibhi to see the snow capped valleys, Jalori Pass also packed, see photos
बर्फ से लकदक वादियां। - फोटो : अमर उजाला

इस कारण मनाली के व्यवसाय को रफ्तार मिली है। मनाली के अधिकतर होटल क्रिसमस से पहले ही बुक चल रहे हैं। नववर्ष और क्रिसमस के लिए पर्यटक होटलों की बुकिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Before Christmas tourists flocked to Manali jibhi to see the snow capped valleys, Jalori Pass also packed, see photos
बर्फ से लदी वादियां। - फोटो : अमर उजाला

जिभी और सोझा में सीजन का पहला हिमपात
 उधर, बंजार उपमंडल के पर्यटन स्थल जिभी और सोझा में सीजन का पहला हिमपात हुआ जिसका सैलानियों ने खूब मजा लिया। जलोड़ी दर्रा ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मनाली के साथ पर्यटक उपमंडल बंजार का भी रुख कर रहे हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed