फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: मनाली और भरमौर में सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला में शीतलहर

Fri, 17 Dec 2021 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Season's first snowfall in Manali and Bharmour, cold wave in Shimla
मनाली और भरमौर में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही शुक्रवार को मनाली शहर और भरमौर मुख्यालय में इस सर्दी के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार तड़के संजौली और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटन स्थल कुफरी फिर सफेद हो गया। डलहौजी के लक्कड़ मंडी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही सुबह और शाम के समय प्रभावित हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से सड़कों पर पानी जमने लगा है।



शुक्रवार को केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।  केलांग में अधिकतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 21 दिसंबर तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहन नहीं भेजे गए। सैलानी अटल टनल के दीदार से महरूम रहे।

himachal weather update: Season's first snowfall in Manali and Bharmour, cold wave in Shimla
रोहतांग में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय समेत लाहौल-स्पीति व पांगी के लोगों को ही आने जाने की अनुमति दी गई। लाहौल स्पीति जिला में 32 सड़कें और 30 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। इसके अलावा कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क बंद रही। किन्नौर में दो पेयजल परियोजनाएं ठप रहीं। 


himachal weather update: Season's first snowfall in Manali and Bharmour, cold wave in Shimla
चंबा के खज्जियार में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

जिला कांगड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। दुर्गम क्षेत्र मुल्थान और चौहारघाटी में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। राजधानी शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Season's first snowfall in Manali and Bharmour, cold wave in Shimla
अटल टनल के नार्थ पोर्टल का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

 सुबह और शाम के समय शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊना में अधिकतम तापमान 19.0, बिलासपुर में 18.0, हमीरपुर में 15.6, सोलन में 15.0, कांगड़ा में 14.6, धर्मशाला में 10.8, शिमला में 6.9, कल्पा में 4.1 और डलहौजी में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
himachal weather update: Season's first snowfall in Manali and Bharmour, cold wave in Shimla
अटल टनल पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हफ्ते में दो दिन ढाई घंटे बंद रहेगी अटल टनल रोहतांग
वहीं, 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी अटल टनल रोहतांग अब सप्ताह में दो दिन ढाई घंटे के लिए बंद रहेगी। वाहनों की भारी संख्या से टनल पर दबाव बढ़ा है। इस कारण टनल की निरंतर मरम्मत करना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed