फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन पर्व पर 29 साल बाद आया शुभ योग, जानें किस राशि के लिए कौन से रंग की राखी

Tue, 28 Jul 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Auspicious Yoga came on Rakshabandhan festival after 29 years, know which color rakhi for which Zodiac sign
रक्षाबंधन। - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर इस बार 29 साल बाद शुभ योग आया है। बहनें तीन अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे के बाद पूरा दिन राखी बांध सकती हैं। इस बार भद्रा नहीं है। भद्रा काल के बजाय बहनों को कोरोना का ज्यादा ध्यान रखना होगा। राखी के दिन ही सावन माह का अंतिम सोमवार है और इसी दिन श्रावण पूर्णिमा भी है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, दीर्घायु आयुष्मान योग के साथ सूर्य शनि के समसप्तक योग और प्रीति योग भी बन रहे हैं। इससे पहले यह संयोग वर्ष 1991 में बना था। 

Auspicious Yoga came on Rakshabandhan festival after 29 years, know which color rakhi for which Zodiac sign
रक्षाबंधन।

रक्षाबंधन से पहले दो अगस्त रात 8 बजकर 43 मिनट से तीन अगस्त सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहेगी। रक्षाबंधन पर व्रत रखने वाले लोगों को सुबह उठकर स्नान करने के बाद वेदोक्त विधि से पित्र तर्पण और ऋषि पूजन करना चाहिए। इसके बाद बहनें भाई के दाएं हाथ में रक्षा कवच बांध सकती हैं। ज्योतिषाचार्य  मदन गुप्ता सपाटू ने कहा कि आधुनिक युग में भाई-बहन एक-दूसरे की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। 

Auspicious Yoga came on Rakshabandhan festival after 29 years, know which color rakhi for which Zodiac sign
रक्षाबंधन।

बहनें राखी बांधने से पहले भाई को लाल रोली या केसर या कुमकुम से तिलक लगाएं, ज्योति से आरती उतारें, दीर्घायु की कामना करें और फिर मिठाई खिलाएं। राखी बांधते हुए ईश्वर से भाई की लंबी आयु और रक्षा की कामना करें। पुरोहित भी अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांध सकते हैं। कहा कि रक्षाबंधन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें ताकि कोरोना से बचाव हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auspicious Yoga came on Rakshabandhan festival after 29 years, know which color rakhi for which Zodiac sign
राशि

किस राशि के लिए कौन से रंग की राखी शुभ  
मेष राशि : मंगल कामना करते हुए भाई को कुमकुम का तिलक लगाएं और लाल रंग की डोरी बांधें। संपूर्ण वर्ष स्वस्थ रहेंगे।
वृषभ : सिर पर सफेद रुमाल रखें और चांदी की या सिलवर रंग की राखी बांधें। रोली में अक्षत मिला लें। मन शांत और खुश रहेगा।
मिथुन : हरे वस्त्र से भाई का सिर ढकें, हरे धागे या हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
Auspicious Yoga came on Rakshabandhan festival after 29 years, know which color rakhi for which Zodiac sign
रक्षाबंधन।

कर्क : चंद्रमा जैसे रंग या सफेद धागों से बनी मोतियों वाली राखी बांधने से भाई का मन सदा शांत रहेगा। 
सिंह : गोल्डन रंग या पीली नारंगी राखी और माथे पर सिंदूर या केसर का तिलक लगाने से भाई का भाग्य उदय होगा।
कन्या : हरा या चांदी जैसा धागा या रक्षासूत्र भाई की रक्षा करेगा। 
तुला : सफेद रंग की राखी बांधना लाभकारी होगा। भाई को क्रीम रंग का तिलक लगाएं और राखी बांधें। जीवन में सुख समृद्धि आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed