Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला ने दिखाई अपने दम पर आगे बढ़ने की राह, राजधानी में 52 छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 29 Oct 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship Exam in Shimla chamba himachal pradesh

अमर उजाला फाउंडेशन की मेधावियों के लिए चलाई गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 में नवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के होनहारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। राजधानी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) में जुटे होनहारों ने कहा कि अमर उजाला ने अपने दम के बूते आगे बढ़ने की राह दिखाई। परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने बातचीत में कहा कि यह परीक्षा सिर्फ छात्रवृत्ति की परीक्षा न होकर अपनी क्षमता के आकलन का एक बेहतरीन माध्यम है। परीक्षा में आए प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों ने कहा कि जो आज तक पढ़ा था, रोजमर्रा के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर आधारित प्रश्न ही पूछे गए थे। परीक्षा में बैठने से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव भी हुआ है। हर लिहाज से अमर उजाला की यह पहल उनके लिए उपयोगी और लाभदायक होने के साथ एक नया अनुभव रहा।

Trending Videos
atul maheshwari scholarship Exam in Shimla chamba himachal pradesh

फागू से  परीक्षा देने आए अर्चित ने कहा कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में आए सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया। उम्मीद है, परिणाम उम्मीद के मुताबिक ही होगा। यह मेरे लिए नया अनुभव था। - अर्चित, दसवीं कक्षा 
शकराह स्कूल की छात्रा आशिमा, रितिका और ललित कुमार ने कहा कि इस परीक्षा में बैठ कर अच्छा लगा। अमर उजाला की इस पहल से हर छात्र को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। वहीं उन्हें मालूम हुआ कि हमने कितना पढ़ा और आगे कितनी मेहनत करने की जरूरत है।

atul maheshwari scholarship Exam in Shimla chamba himachal pradesh

पोर्टमोर स्कूल की छात्रा राखी ने कहा कि अमर उजाला की मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह की योजना से मेधावी अपने बूते अपनी पढ़ाई का खर्च वहन कर सकते हैं, वहीं आगे बढ़ सकते है। - राखी दसवीं कक्षा 
अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने की दिल से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई। इसके हर प्रश्न का सोच समझ कर जवाब दिया है। उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। - ईशांत, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship Exam in Shimla chamba himachal pradesh

मेडिकल की छात्रा हूं। डॉक्टर बनना सपना है। इच्छा है कि इस छात्रवृत्ति की परीक्षा को पास कर मेडिकल की कोचिंग और किताबों का खर्च स्वयं उठाऊं। इसलिए इस परीक्षा के लिए तैयारी भी की थी। - शलिनी ठाकुर क्रिसेंट स्कूल बिलासपुर 

पोर्टमोर स्कूल की जमा दो की छात्रा रिया ने कहा कि अमर उजाला ने छात्रवृत्ति परीक्षा करवाकर हर छात्र को अपने दम पर आगे बढ़ने और अपने को साबित करने का मौका दिया है, जो निश्चित तौर पर मेधावियों के लिए मददगार साबित होगा। - रिया

विज्ञापन
atul maheshwari scholarship Exam in Shimla chamba himachal pradesh

जाखू केंद्रीय विद्यालय के छात्र अभिषेक ने कहा कि पहली बार छात्रवृत्ति की परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा। सभी प्रश्न हल करने का पूरा प्रयास किया है। इससे मालूम पड़ा कि प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्या पढ़ना जरूरी है। - अभिषेक वर्मा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed