फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना ने भर्ती नियमों में किए दो बड़े बदलाव, अब ऐसे होंगी नई भर्तियां

Tue, 16 May 2017 09:03 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 16 May 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Rules Changed.

सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना ने भर्ती नियमों में बदलाव कर दिए हैं। अब सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट नहीं लिया जाएगा बल्कि एक परीक्षा देनी होगी। इन बदलावों को भारतीय सेना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने जा रही है। 



ये भी पढ़ें- रैन्समवेयर वायरस से बचाएंगे ये 5 टिप्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें- ​10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, HRTC में हो रही हैं बंपर भर्तियां

Army Recruitment Rules Changed.

अब युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इससे पहले अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा ऑफलाइन ली जाती थी। लिखित परीक्षा शारीरिक और मेडिकल परीक्षा के बाद ली जाती थी। लेकिन, अब अभ्यर्थियों को शारीरिक व मेडिकल परीक्षा से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।

Army Recruitment Rules Changed.

इसमें पास होने वाले युवा ही आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा भर्ती रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी के आधार कार्ड को लिंक किया जाएगा। इससे कोई भी अभ्यर्थी एक भर्ती रैली में दो बार रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएगा। आगे पढ़िए नए नियमों से होगा ये फायदा-

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Recruitment Rules Changed.

सेना भर्ती नियमों के इन बदलावों को हिमाचल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करेगी। बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़े व दलालों की संभावनाओं को शून्य करने के लिए सेना ने यह कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Army Recruitment Rules Changed.

इसके अलावा हजारों युवाओं की भीड़ से भर्ती प्रक्रिया में पेश आ रही परेशानी को भी सरल करने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए सेना की ओर से लैटर भेजे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed