फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती के लिए करें ऑनलाइन पंजीकरण, ऊना में होगी खुली भर्ती

Sun, 02 Dec 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 02 Dec 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Rally in Una Himachal Pradesh

युवाओं को सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर की ओर से इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 12 से 22 जनवरी तक खुली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

Army Recruitment Rally in Una Himachal Pradesh

यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन की श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है।

Army Recruitment Rally in Una Himachal Pradesh

यह जानकारी निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए सेना की वेबसाइट पर 13 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Recruitment Rally in Una Himachal Pradesh

यह भर्ती हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी दो-दो छाया प्रतियां और 20 रंगीन फोटो भर्ती स्थल पर अपने साथ ले जाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Army Recruitment Rally in Una Himachal Pradesh

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा के गुरुग्राम, मेवात, पलवल तथा फरीदाबाद जिलों के अलावा अन्य जिलों से संबंधित उम्मीदवार जिन्होंने 5 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच धर्म गुरु और हवलदार (एस.ए.सी.) के पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है, उनकी भर्ती भी 12 से 22 जनवरी को स्थानीय इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में आयोजित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed