बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं। परियोजना अधिकारी सुंदरनगर (मंडी) कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए पंचायत चुमुखा में केंद्र भंगलेहड़ा, जुगाहण, धन्यारा केंद्र, कलाहोड़ केंद्र में पद भरे जाएंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भनवाड़ के पटयोड़ा केंद्र, सलवाणा के गमोहू-1 केंद्र, रोहांडा के थाच केंद्र, अपर बैहली केंद्र, कपाही केंद्र, खिलड़ा के डडोली केंद्र, बलग के शलग केंद्र, महादेव के धनोटू केंद्र, जड़ोल के भवाणा केंद्र, चमुखा केंद्र, कांगू के सनोह केंद्र, सोझा के बतोल केंद्र, धन्यारा केंद्र सहित नगर परिषद के वार्ड नंबर भड़ोह के भड़ोह-1 केंद्र में पद भरे जाएंगे।
इसके लिए पात्रों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन 29 अगस्त तक जमा किए जा सकते हैं। साक्षात्कार 30 अगस्त को होगा। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास तथा सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पड़े कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। पांवटा विकास परियोजना अधिकारी रूपेश तोमर ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 23 अगस्त तक उनके कार्यालय रामपुरघाट में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टटियाना के आंगनबाड़ी केंद्र टटियाना-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा के मानपुर-1, ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला डोबरी और भरोग बनेड़ी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र भरोग बनेड़ी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।