फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेफ्टिनेंट बनते ही BCCI अध्यक्ष के नाम आई एक खास उपलब्धि, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur becomes first serving MP to join Territorial Army, live photos.
हिमाचल में हमीरपुर से भाजपा सासंद अनुराग ठाकुर एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले संसद के पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए हैं। अपने दादा के बाद अनुराग का भी सेना के जरिए देश सेवा का सपना पूरा हो गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में हमीरपुर से भाजपा सासंद अनुराग ठाकुर एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले संसद के पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए हैं। अपने दादा के बाद अनुराग का भी सेना के जरिए देश सेवा का सपना पूरा हो गया।

Anurag Thakur becomes first serving MP to join Territorial Army, live photos.
शुक्रवार दिल्ली के साउथ ब्लाक में आयोजित समारोह में भारतीय सेना जनरल जनरल दलबीर सिंह सुहाग और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हिमाचल प्रेम कुमार धूमल ने अनुराग ठाकुर को 124 इंफेंट्री बटालियन सिख बटालियन में शामिल होने के लिए उनके कंधे पर लेफ्टीनेंट की फीती पहनाई। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दिल्ली के साउथ ब्लाक में आयोजित समारोह में भारतीय सेना जनरल जनरल दलबीर सिंह सुहाग और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हिमाचल प्रेम कुमार धूमल ने अनुराग ठाकुर को 124 इंफेंट्री बटालियन सिख बटालियन में शामिल होने के लिए उनके कंधे पर लेफ्टीनेंट की फीती पहनाई।

Anurag Thakur becomes first serving MP to join Territorial Army, live photos.
41 वर्ष के अनुराग ठाकुर ने प्रादेशिक सेना की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित लिखित परीक्षा के साथ साथ निजी साक्षात्कार पास किया है। इसके बाद उन्होंने भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण को पूरा किया है। वह एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कार्य ग्रहण कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

41 वर्ष के अनुराग ठाकुर ने प्रादेशिक सेना की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित लिखित परीक्षा के साथ साथ निजी साक्षात्कार पास किया है। इसके बाद उन्होंने भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण को पूरा किया है। वह एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कार्य ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Thakur becomes first serving MP to join Territorial Army, live photos.
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रादेशिक सेना में कमीशन लेकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं देवभूमि हिमाचल प्रदेश से आता हूं और बचपन से ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा था। मुझे पहले राजनीति के माध्यम से देशसेवा का मौका मिला और अब प्रादेशिक सेना के माध्यम से मैं देशसेवा का एक और मौका मिल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रादेशिक सेना में कमीशन लेकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं देवभूमि हिमाचल प्रदेश से आता हूं और बचपन से ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा था।  मुझे पहले राजनीति के माध्यम से देशसेवा का मौका मिला और अब प्रादेशिक सेना के माध्यम से मैं देशसेवा का एक और मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
Anurag Thakur becomes first serving MP to join Territorial Army, live photos.
अनुराग ने कहा कि मेरे दादा फौज में थे। मेरे पिता ने पहली बार संसद में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया और अब मैं प्रादेशिक सेना के माध्यम से देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ने कहा कि मेरे दादा फौज में थे। मेरे पिता ने पहली बार संसद में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया और अब मैं प्रादेशिक सेना के माध्यम से देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed