फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नारी शक्ति सम्मान: वर्ल्ड कप में भारत को कबड्डी में गोल्ड दिलवाना पुष्पा और ज्योति का सपना

Thu, 04 Jan 2024 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 08:18 PM IST
सार

अमर उजाला के नारी शक्ति सम्मान समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के हाथों सम्मान पाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि हिमाचल के साथ देश के लोगों ने दिल खोलकर मान-सम्मान दिया है।

विज्ञापन
amar ujala Nari Shakti Samman shimla: Pushpa and Jyoti's dream of getting India gold in Kabaddi in the World C
पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलवाने वाली हिमाचल के सिरमौर की बेटी पुष्पा राणा और जिला सोलन की बेटी ज्योति ठाकुर का सपना है कि वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएं। इसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रही हैं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी के रूप में पुष्पा राणा ने चीन में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। अमर उजाला के नारी शक्ति सम्मान समारोह में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के हाथों सम्मान पाने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि हिमाचल के साथ देश के लोगों ने दिल खोलकर मान-सम्मान दिया है।



प्रदेश सरकार की ओर से भी कई मंचों पर नवाजा जा चुका है। उनका कहना है कि प्रदेश की बेटियों को अवसर और सुविधाएं मिलें, तो वे सफलता की ऊंचाइयों को छू सकती हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि वे बेटियों को आगे बढ़ने में हमेशा सहयोग करें। प्रदेश में खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुसार सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिले। अब देश और प्रदेश में महिलाओं के भी प्रो कबड्डी के मुकाबले होने चाहिए।

amar ujala Nari Shakti Samman shimla: Pushpa and Jyoti's dream of getting India gold in Kabaddi in the World C
बस वाशिंग वुमेन मीरा - फोटो : अमर उजाला

बस वाशिंग वुमेन मीरा बोलीं- काम के प्रति समर्पण जरूरी
जिला सिरमौर के ददाहू में एचआरटीसी में पहली बस वाशर वुमेन के रूप में सेवाएं देने वाली मीरा कुमारी ने पति की मृत्यु के बाद हालात से समझौता नहीं किया और मुसीबतों के आगे घुटने नहीं टेके, बल्कि पति की जगह एचआरटीसी में मात्र 22 रुपये प्रति बस के हिसाब से गाड़ी में झाड़ू लगाने और धोने का कार्य शुरू किया। अब दैनिक वेतन भोगी के रूप में सेवाएं देकर पांच सदस्यीय परिवार को पाल रही हैं। मीरा ने कहा कि सम्मान पाकर उत्साहित हैं। जीवन में कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, अपने काम को ईमानदारी से करें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है।

amar ujala Nari Shakti Samman shimla: Pushpa and Jyoti's dream of getting India gold in Kabaddi in the World C
शूटर मोनिका - फोटो : अमर उजाला

मोनिका ने कंधे में चोट आने के बाद शूटिंग में कमाया नाम
बद्दी की शूटर मोनिका ने कंधे में चोट आने के बाद ताइक्वांडो खेल को अलविदा कर शूटिंग का अभ्यास शुरू किया। अपनी मेहनत के बूते शूटिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा में दस मीटर पिस्टल के ओपन वर्ग में मेडल जीता। दूसरी बार नेशनल टीम के ट्रायल के लिए चयन हुआ है। मोनिका अपना कारोबार करने के साथ बद्दी और पंचकुला में जाकर शूटिंग का अभ्यास करती हैं। मोनिका ने समाज को नई प्रेरणा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala Nari Shakti Samman shimla: Pushpa and Jyoti's dream of getting India gold in Kabaddi in the World C
डॉ. शिल्पा स्लेहिया - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा की डॉ. शिल्पा स्लेहिया ने चिकित्सा क्षेत्र में हासिल किया मुकाम
कांगड़ा के देहरा की शिल्पा स्लेहिया को अमर उजाला के नारी शक्ति सम्मान समारोह में राज्यपाल ने प्रदेश की पहली महिला आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में सम्मानित किया। डॉ. शिल्पा ने क्षार सूत्र से पाइल्स और बवासीर के 650 से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं। पहली बार उन्होंने 2018 में पहला ऑपरेशन किया था। कांगड़ा में अपने अस्पताल चलाकर लोगों को रोग से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
amar ujala Nari Shakti Samman shimla: Pushpa and Jyoti's dream of getting India gold in Kabaddi in the World C
कृष्णा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मंडी की कृष्णा ने पर्यावरण संरक्षण का उठाया है बीड़ा
जिला मंडी के बिहुली की डाक विभाग से सेवानिवृत्त नारी शक्ति कृष्णा ठाकुर लगातार अपने क्षेत्र में लोगों में पर्यावरण संरक्षण और अपनी धरा को हरा-भरा बनाने के लिए न केवल जागरूक कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपने घर के समीप ही जन सहयोग से एक वाटिका भी तैयार की है। इसमें फलदार और औषधीय पौधे लगाए हैं। आम लोगों, महिलाओं को साथ लेकर वे पिछले कई साल से इस कार्य को कर रही हैं। बहन जी के नाम से चर्चित कृष्णा का मानना है कि जनता का सहयोग से ही हम पेड़-पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का कार्य कर सकते हैं। करीब बारह प्रजातियों के वृक्ष लगाकर वाटिका तैयार की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed