फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी देख खिले सैलानियों के चेहरे, कुफरी-मनाली में जमकर की मस्ती, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 13 Dec 2019 08:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Dec 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
after snowfall tourists did lot of fun in Kufri shimla and Manali
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में सर्दियों का पहला भारी हिमपात होने से सैलानी बर्फ का भरपूर आनंद ले रहे हैं। बर्फ का आनंद लेने के लिए सैलानियों को सोलंगनाला, मढ़ी और आसपास भी नहीं जाना पड़ रहा है। मनाली में बर्फ गिरने से मनाली शहर ही सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया है। सैलानियों ने शुक्रवार सुबह के समय धूप खिलने के बाद मालरोड पर बर्फ के बीच खूब मस्ती की।


 

after snowfall tourists did lot of fun in Kufri shimla and Manali
- फोटो : अमर उजाला

सैलानी होटलों से बाहर निकले। मालरोड पर बर्फ के बीच फोटो खिंचवाए। पर्यटकों में बर्फ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मालरोड, रामबाग, नेहरू पार्क में बर्फ में स्कीइंग और याक पर फोटो लेकर सैलानियों ने टूअर को यादगार बनाया। हालांकि, दोपहर बाद फिर मौसम खराब होने से पर्यटक मस्ती नहीं कर सके। 

after snowfall tourists did lot of fun in Kufri shimla and Manali
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से पत्नी और तीन बेटियों के साथ मनाली घूमने आए दिनेश सिंह ने बताया कि वीक एंड उन्होंने मनाली का प्लान बनाया। मनाली में बर्फबारी होता देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मध्य प्रदेश से आए मनीष, रवि, रणदीप, और पंकज ने कहा कि  बर्फबारी से मनाली का मौसम काफी ठंडा हो गया है। इसके बावजूद वह इसका आनंद ले रहे हैं। हरियाणा के रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें बर्फ देखने के लिए टूरिस्ट प्वाइंटों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
after snowfall tourists did lot of fun in Kufri shimla and Manali
- फोटो : अमर उजाला

मनाली में उन्हें बर्फ के बीच मस्ती करने का मौका मिला। मनाली के होटलियर ठाकुर दास, डोले राज ठाकुर, मुकेश ठाकुर ने कहा कि यह पहला मौका है जब सर्दियों में इतनी अधिक संख्या में सैलानी मनाली बर्फ का दीदार करने के लिए आए हो। यह मनाली में विंटर सीजन के लिए अच्छा संकेत हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर मनाली के होटल पैक होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
after snowfall tourists did lot of fun in Kufri shimla and Manali
- फोटो : अमर उजाला

शिमला से करीब 16 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की और यहां स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed