फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के ऊना में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से पंजाब के 6 श्रद्धालुओं की मौत

Tue, 01 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना) Updated Tue, 01 May 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
6 killed as qualis car falls into gorge in Amb Una Himachal Pradesh

बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मैड़ी में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ओवरलोड  क्वालिस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी गई। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हिमाचल के ऊना जिले के उपमंडल अंब के नैहरियां में यह सड़क हादसा हुआ।

6 killed as qualis car falls into gorge in Amb Una Himachal Pradesh

एक बच्चा बाल- बाल बच गया। घायलों का अंब और ऊना अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। आठ सीटर गाड़ी में 16 लोग ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे।

6 killed as qualis car falls into gorge in Amb Una Himachal Pradesh

बैग और अन्य सामान भी पैरों में रखा हुआ था। आगे वाली सीट पर चालक के अलावा तीन और लोग बैठे थे। मैड़ी से एक किमी आगे तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे टेंपो को पास देते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
6 killed as qualis car falls into gorge in Amb Una Himachal Pradesh

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के खजाला गांव की स्वर्ण कौर (50) गुरदयाल सिंह की क्वालिस में संगत को लेकर अंब के मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आई।

विज्ञापन
6 killed as qualis car falls into gorge in Amb Una Himachal Pradesh

गाड़ी में चार बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और एसडीएम अंब सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों और शवों को निकालने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। दुर्घटना की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने क्वालिस चालक को उपचार के बाद हिरासत में ले लिया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने हादसे की पुष्टि की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed