एचआरटीसी में 574 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 7 जून तक आवेदन किया जा सकता है। 10वीं पास युवा भी इसके लिए पात्र होंगे। आइए हम आपको बताते हैं कब और कैसे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं-
ये भी पढ़ें- रैन्समवेयर वायरस से बचाएंगे ये 5 टिप्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें- सेना ने भर्ती नियमों में किए दो बड़े बदलाव, अब ऐसे होंगी नई भर्तियां
हिमाचल सरकार एचआरटीसी में 574 रिक्त पदों को भरने जा रही है। इसके लिए आवेदन की तिथि 27 मई तय गई है। जनजातीय क्षेत्रों के आवेदकों को 7 जून तक निगम कार्यालय में या ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ये सभी चालकों के पद हैं। अभ्यर्थी के लिए दसवीं पास के साथ एचटीवी लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही बड़े वाहन चलाने में तीन साल का अनुभव जरूरी होगा। आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
एचआरटीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जिनमें शुरुआती मानदेय 7700 रुपए मासिक देय होगा। आवेदक का कद 160 सेंटीमीटर होना चाहिए।
आवेदक बोनाफाइड हिमाचली होना अनिवार्य है। आवेदन फीस 200 रुपए निर्धारित की गई है। उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना चाहिए।