{"_id":"6aca416e952a9a189b0a2da9","slug":"cultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-801598-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में आज से गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे, रामलीला का मंचन होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में आज से गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे, रामलीला का मंचन होगा शुरू
विज्ञापन
नाभा, बीसीएस और हरीनगर में रामलीला की तैयारियां पूरीं, दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही राजधानी में रामलीला मंचन की धूम शुरू हो जाएगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नाभा, हरीनगर और न्यू शिमला के बीसीएस क्षेत्र में वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगे।
रामलीला के आयोजन से शहर में भक्तिमय माहौल बनेगा और शाम होते ही विभिन्न क्षेत्रों में दर्शकों की भीड़ जुटने लगेगी। नाभा क्षेत्र में युवा कला केंद्र नाभा की ओर से गुरुद्वारे के समीप रामलीला का मंचन किया जाएगा। यहां करीब 50 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा जुड़ी हुई है। युवा कला केंद्र के सदस्य विक्रांत ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात 9:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा। नवरात्र के दौरान दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग देखने को मिलेंगे। वहीं न्यू शिमला के बीसीएस क्षेत्र में रामलीला का हाइलैंडर्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजन किया जा रहा है। क्लब की ओर से बिशप कॉटन स्कूल के मैदान में पंडाल तैयार किया गया है। यहां करीब 42 वर्षों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। क्लब के सदस्य रितिक ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला का मंचन रात आठ से मध्यरात्रि 12 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन श्रवण नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र के दौरान रामलीला मंचन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।