फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: निगम टीम ने नौ तहबाजारियों का सामान किया जब्त

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
शिमला। त्योहारी सीजन शुरू होते ही तहबाजारियों ने बाजारों और मंदिरों के बाहर दुकानें सजाना फिर से शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने शनिवार शाम शहर के लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां सड़क पर सामान सजाए बैठे तीन तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। निगम टीम ने ढली क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। ढली टनल के पास चार, संजौली बाजार में एक लक्कड़ बाजार से भी एक तहबाजारी का सामान जब्त किया गया। नगर निगम टीम ने कुल नौ तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। नगर निगम का कहना है कि त्योहारी सीजन के दौरान भी शहर के बाजारों में निरीक्षण जारी रहेगा। नो वेंडिंग जोन में दुकानें सजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed