फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 1807 पद, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 20 Feb 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
1807 posts will be filled in Himachal elementary Education Department, govt approved
फाइल फोटो

हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली हैं। इससे जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, वहीं प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 1807 पद भरे जाएंगे।

1807 posts will be filled in Himachal elementary Education Department, govt approved

हिमाचल सरकार की मंजूरी के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। निदेशालय ने पदों का बंटवारा जिलावार कर दिया है।

1807 posts will be filled in Himachal elementary Education Department, govt approved

सीधी भर्ती कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से होगी। शास्त्री के 1182 और भाषा अध्यापकों के 625 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से बीते कई सालों से नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1807 posts will be filled in Himachal elementary Education Department, govt approved
 प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जम्वाल

शास्त्री और भाषा अध्यापक के ये पद एसएमसी की जगह भरे जाएंगे। निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
1807 posts will be filled in Himachal elementary Education Department, govt approved

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस भर्ती के तहत बीते कई वर्षों से बीएड करने के बाद अपना नंबर आने के इंतजार में बैठे युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed