फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur Murder Case: चश्मदीद बोले- मौत के बाद भी कन्हैया पर वार करते रहे हत्यारे, हम चिल्लाते रहे, पर कोई बचाने नहीं आया

Sun, 03 Jul 2022 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Jul 2022 11:01 PM IST
सार

  चश्मदीद बोले- मौत के बाद भी कन्हैया पर वार करते रहे हत्यारे, 

 

विज्ञापन
Udaipur Murder Case: Eyewitnesses Revealed About Kanhaiyalal Killer Know Truth Behind Killing News in Hindi
कन्हैयालाल की दुकान पर काम करने वाले राजकुमार शर्मा। - फोटो : Ani

28 जून दिन मंगलवार समय दोपहर ढाई बजे उदयपुर के भूत महल इलाके में दर्जी कन्हैयालाल के साथ जो कुछ हुआ, उस दौरान वहां मौजूद दो चश्मदीद आज भी दहशत में हैं। यह दोनों ईश्वर सिंह गौड़ और राजकुमार शर्मा कन्हैया के साथ उनकी दुकान पर काम करते थे। जिस समय कन्हैया पर हमला हुआ दोनों वहां काम कर रहे थे। घटना के पांच दिन बाद भी एक चश्मदीद ईश्वर अस्पताल में भर्ती है। उसे सिर में 16 टांके आए हैं। वहीं राज कुमार अपने घर में है, और दहशत के बीच अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। अब यह दोनों चश्मदीद मीडिया के सामने आए और कन्हैया के साथ हुई बर्बरता के बारे में बताया।

Udaipur Murder Case: Eyewitnesses Revealed About Kanhaiyalal Killer Know Truth Behind Killing News in Hindi
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

किसी की आगे आने की हिम्मत नहीं हुई 
कन्हैया की दुकान पर आठ साल से काम कर रहे राजकुमार ने बताया कि हमले से पहले मैं, ईश्वर और कन्हैया अपना-अपना काम कर रहे थे। इस दौरान दो लोग कपड़ों का नाप देने के लिए दुकान पर आए। कन्हैया एक व्यक्ति का नाप ले रहे थे। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। 

यह देख मैं उठा और एक आरोपी को दुकान से बाहर की तरफ धक्का देने लगा लेकिन उसने मुझ पर हमला कर दिया। इसके बाद मैं दुकान से बाहर भागा और मदद के लिए आवाज लगाने लगा। इसी बीच खून से लथपथ कन्हैया बाहर और जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी हत्यारों ने उस पर कई बार किए, जबकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हत्यारों की बर्बरता देख किसी की आगे आने की हिम्मत ही नहीं हुई।     

राजकुमार ने कहा, दिन में दुकान पर सिलाई और रात को फूड डिलीवरी का काम करता हूं। इससे ही मेरे परिवार का घर खर्च चलता है। कन्हैया की हत्या के बाद से पूरा परिवार सदमे है। अब घर से बाहर जाने में भी डर लगता है। हालांकि, पुलिस ने घर के बाहर कुछ जवान तैनात कर रखे हैं। 

Udaipur Murder Case: Eyewitnesses Revealed About Kanhaiyalal Killer Know Truth Behind Killing News in Hindi
विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने ईश्वर सिंह को दिया पांच लाख का चेक। - फोटो : सोशल मीडिया

कुर्ता-पायजामे का नाप देने आए थे आरोपी 
चार साल से कन्हैया के साथ काम कर रहे चश्मदीद ईश्वर सिंह गौड  महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती हैं। कन्हैया को बचाने के लिए वह हमलावरों से भिड़ गए थे। उनके हमले से उनके सिर और कंधे पर चोट आई थी। गंभीर चोट लगने से उनके सिर में 16 टांके आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 


ईश्वर बताते हैं कि गौस और रियाज दुकान पर कुर्ता-पायजामे का नाप देने आए थे। कन्हैयालाल नाप ले रहे थे, तभी एक आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हमला होते ही कन्हैया जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मैं उन्हें बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने मुझ पर भी हमला कर दिया। इस दौरान मेरे सिर और कंधे पर चोट आई। राजकुमार और मैं दोनों मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन डर के कारण कोई नहीं आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed