फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: 'करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं गधी', सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की अभद्र टिप्पणी

Thu, 13 Oct 2022 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

Karwa Chauth: 'करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं गधी', सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की अभद्र टिप्पणी


 

विज्ञापन
Government school teacher made objectionable remarks on Karva Chauth Udaipur
वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया विवादित पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला

देश भर की करोड़ों महिलाएं आज करवा चौथ मना रहीं हैं। उन्होंने व्रत रखा हुआ है। चांद के दीदार और पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपना अपना व्रत खोल लिया है, लेकिन करवा चौथ का व्रत रखने, उसकी कथा पढ़ने और सुनने वाली महिलाओं पर राजस्थान के एक सरकारी स्कूल के टीचर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इन सभी महिलाओं को शिक्षक ने गधी बता दिया। मामला सामने आने के बाद लोग शिक्षक के विरोध में उतर आए और एसडीएम के पास पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

Government school teacher made objectionable remarks on Karva Chauth Udaipur
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के झाडोल का है। झाडोल के दमाणा गांव में एक सरकारी स्कूल है। जहां पदस्थ केशूलाल प्रजापति इंग्लिश का शिक्षक है। गुरुवार को उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा हुआ था कि करवा चौथ व्रत रखने वाली और कथा सुनाने वाली महिलाएं गधी बनती हैं।

Government school teacher made objectionable remarks on Karva Chauth Udaipur
आरोपी शिक्षक केशूलाल प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला

मामला सामने आने के बाद  हिंदू संगठनों, महिला मोर्चा और व्यापार मंडल शिक्षक का विरोध किया और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। थाना अधिकारी को आरोपी शिक्षक केशूलाल प्रजापति के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। साथ ही ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय जाकर भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला बढ़ता देख स्कूल के प्रिंसिपल मनीष जोशी ने  शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Government school teacher made objectionable remarks on Karva Chauth Udaipur
स्कूल के प्रिंसिपल ने नोटिस किया जारी। - फोटो : अमर उजाला

इधर, विरोध और कार्रवाई के डर से आरोपी शिक्षक ने शाम सात बजे टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर माफीनामा शेयर कर लिखा मैं क्षमा प्रार्थी हूं और ईश्वर मुझे माफ करने की दया करें। विरोध को देखते हुए गुरुवार को शिक्षक स्कूल भी नहीं गया। बताया जा रहा है कि वह मेडिकल लीव पर है। 

विज्ञापन
Government school teacher made objectionable remarks on Karva Chauth Udaipur
विवाद बढ़ने पर मांगी माफी। - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना है कि आरोपी शिक्षक ने यह पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह हिंदू त्योहारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काता रहता है। इसे लेकर ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाइश दी, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इस बार पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed