राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, इससे पहले जयपुर में एक दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। दबंगों ने स्कूल जाते समय पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसी शिक्षिका की मंगलवार देर रात एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना दस अगस्त की है। जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।
Rajasthan: दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया, उधारी के रुपये मांगे थे, स्कूल जाते समय लगाई आग, देखें वीडियो
दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया, उधारी के रुपये मांगे थे, स्कूल जाते समय लगाई आग, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए जिंदा जलाया
#जयपुर में दलित शिक्षिका को स्कूल से लौटते वक्त जलाया जिंदा
मृतका शिक्षिका अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। कई दिन से वह आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग रही थी। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी शिक्षिका के साथ मारपीट और अभद्रता कर रहे थे। इसे लेकर अनीता ने 7 मई को रायसर थाने में केस भी दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार बदमाशों ने महिला को जिंदा जला दिया।
— Rajesh Moga (@RajeshMogaLive) August 17, 2022 ">http://
एक ही परिवार के दो पक्षों का बताया जा रहा है है मामला
मृतका अनिता देवी पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच था रुपयों का लेनदेन विवाद
करीब अस्सी फीसदी तक झुलस चुकी महिला ने अस्पताल ले जाने के कुछ देर के बाद ही तोड़ा दम pic.twitter.com/h9xmDvVw9D
आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं
मृतका शिक्षिका के पति ताराचंद ने गांव के रामकरण, बाबूलाल, गोकुल, मूलचंद, सुरेश चंद, आनंदी, प्रहलाद रेगर, सुलोचना, सरस्वती और विमला पर उसकी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं ताराचंद का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मंगलवार देर रात शिक्षिका की मौत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
बता दें कि इससे पहले जालोर के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव के नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई थी। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मासूम को गंभीर हालत में उदयुपर और अहमदाबाद में ले जाया गया। 24 दिन चले इलाज के बाद बीते शनिवार को अहमदाबाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें अब तक इस मामले में क्या हुआ?