{"_id":"6b01bbdf97c50f1ce003c6bb","slug":"pratapgarh-drug-smuggler-70-lakh-property-frozen-under-operation-trinetra-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रतापगढ़ में नशे के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 70 लाख का मकान फ्रीज; हत्या समेत छह केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रतापगढ़ में नशे के तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 70 लाख का मकान फ्रीज; हत्या समेत छह केस दर्ज
Sat, 21 Nov 2026 09:13 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:13 PM IST
सार
राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी शोयब खान पठान की करीब 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत देवल्दी गांव स्थित उसके मकान पर जब्ती और संपत्ति फ्रीज करने का बोर्ड लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, यह मकान नशे की तस्करी से अर्जित रकम से बनाया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत देवल्दी गांव में पहुंचकर आरोपी शोयब खान पठान के मकान पर जब्ती व संपत्ति फ्रीज करने का बोर्ड लगा दिया। मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई करके बनाई गई इस अचल संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश नई दिल्ली स्थित सफेमा के सक्षम प्राधिकारी ने दिया था।
वित्तीय जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस की विशेष वित्तीय जांच टीम ने आरोपी शोयब की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया था। जांच में सामने आया कि आरोपी शोयब खान पठान ने छह साल में मादक पदार्थों की तस्करी से काफी संपत्ति हासिल की थी। आरोपी ने इसी काली कमाई से देवल्दी गांव में करीब 70 लाख रुपये की लागत वाला मकान बनाया था।
नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शोयब लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। धोलापानी थाना पुलिस ने 9 सितंबर, 2019 को शोयब को 230 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। एक अन्य मामले में 25 जुलाई, 2026 को अरनोद पुलिस ने भावगढ़ फंटे पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने महमूद खान को 12 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी महमूद ने खुलासा किया कि उसने यह एमडी शोयब खान से खरीदी थी। तब से ही आरोपी शोयब लगातार फरार चल रहा है।
विज्ञापन
हत्या और तस्करी समेत छह मामले दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शोयब खान पठान के खिलाफ वर्ष 2013 से 2026 के दौरान कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा डालना, अवैध हथियार रखना और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस सभी मामलों में अदालतों में चालान पेश कर चुकी है, जहां ये मामले विचाराधीन चल रहे हैं। पुलिस अब तस्करी के जरिये अर्जित उसकी अन्य संपत्तियों की भी पहचान कर रही है, ताकि उन्हें भी फ्रीज किया जा सके।