फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटियाला के मंदिर में खुला अनोखा बैंक: 189 भक्तों ने खुलवाया खाता, नकदी नहीं, राम नाम होता है जमा

Mon, 23 Aug 2021 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Unique bank open in a temple in Patiala of Punjab
पटियाला में खुला अनोखा बैंक। - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि राम नाम से बड़ा कुछ नहीं है। राम नाम की इस शक्ति के साथ लोगों को जोड़ने के लिए पंजाब के पटियाला के त्रिपड़ी इलाके में स्थित श्री राज राजेश्वरी शिव मंदिर में एक अनूठा बैंक खोला गया है। बैंक का नाम राम नाम बैंक है और यहां भक्तों का खाता खोला जाता है। इस खाते में नकदी या चेक जमा नहीं होता, बल्कि केवल राम नाम जमा होता है। विश्वास है कि इससे पाप से छुटकारा पाकर पुण्य कमाया जा सकता है।  त्रिपड़ी के इस श्री राज राजेश्वरी शिव मंदिर के पंडित नरेश कुमार का कहना है कि इस अनूठे बैंक को खोलने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों को राम नाम के साथ जोड़ना व उनको इसकी महिमा से अवगत कराना है। मरने के बाद इंसान के साथ पैसा नहीं जाता, केवल राम का नाम ही जाता है। अगर जीवित रहते इंसान ने इस राम नाम का जाप कर लिया तो फिर उसका लोक व परलोक दोनों संवर जाते हैं। 

Unique bank open in a temple in Patiala of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले खुले इस बैंक में अब तक 189 लोग खाता खुलवा चुके हैं। ज्यादा लोग इस बैंक के बारे में जान सकें, इसके लिए मंदिर के बाहर राम नाम बैंक का बोर्ड भी लगा है। बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में पंडित ने बताया कि एक डिब्बे में पर्चियों पर खाता संख्या लिखकर बंद कर दिया जाता है। 

Unique bank open in a temple in Patiala of Punjab
पटियाला - फोटो : अमर उजाला

जो इच्छुक भक्त बैंक में खाता खुलवाना चाहता हैं, उसको इस डिब्बे में से एक पर्ची निकालने को कहा जाता है। निकाली पर्ची पर जो नंबर आता है, उस नंबर का खाता उस भक्त का होता है। खाता खुलवाने वाले का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, उसकी पत्नी या पति और बच्चों का नाम लिखा जाता है। सारी जानकारी बाकायदा एक रजिस्टर में नोट की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique bank open in a temple in Patiala of Punjab
पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

अब तक बैंक में जमा हुए दो लाख राम नाम
पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि अब तक इस बैंक में करीब दो लाख राम नाम जमा हो गए हैं। बैंक के खाताधारकों में युवा लड़के-लड़कियों के अलावा बुजुर्ग भी शामिल हैं। इन्हें राम नाम लिखने के लिए मंदिर की तरफ से पेन और कागज निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इस तरह का बैंक खुला है, वहीं से उन्हें पटियाला के मंदिर में बैंक खोलने का विचार आया। साथ ही बताया कि जिन भक्तों का कोई कार्य रुका है या फिर रोग दोष है, उन्हें किसी खास संख्या में राम नाम लिखने को कहा जाता है।

विज्ञापन
Unique bank open in a temple in Patiala of Punjab
श्री राम नाम बैंक - फोटो : अमर उजाला

सवा करोड़ राम नाम जमा होने पर कराया जाएगा यज्ञ 
बताया कि जैसे ही बैंक में सवा करोड़ राम नाम जमा हो जाएंगे, वैसे ही मंदिर प्रांगण में यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद राम नाम लिखे पन्नों में आटे की गोलियां डालकर इन पुड़ियों को गंगा, यमुना और सरस्वती में मछलियों के भोजन के रूप में डाला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed