फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा... केकड़ा से पहले इस शख्स ने की थी सिद्धू की रेकी

Sun, 12 Jun 2022 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
New Revelation in Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामलें में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि मूसेवाला की रेकी करने में पकडे़ गए केकड़ा से पहले उसके भाई बिटटू भी तीन दिन तक गांव मूसा में रहा था और मूसेवाला की रेकी की थी। 26 मई को शार्प शूटर केशव मूसा पहुंचा था और गांव से ही उसने कुछ सेकेंड तक अपने मोबाइल से इंटरनेट कॉल की थी। वहीं केकड़ा का साथी निक्कू भी चिट्टा पीने का आदी है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


सूत्रों के अनुसार, पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या करने के लिए उसकी रेकी करवाने का काम सीधे तौर पर गोल्डी बराड़ ने केकड़ा और बिट्टू को सौंपा था। दोनों भाई चिट्टा पीने के आदी थे और इसी कारण गोल्डी की बात मान गए थे। दोनों भाइयों ने अपने तीसरे साथी निक्कू को भी इसमें साथ मिला लिया था। 

 
New Revelation in Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
सूत्रों ने बताया कि केकड़ा का भाई बिट्टू  25, 26, 27 मई को लगातार तीन दिन तक गांव मूसा में अपनी बहन के घर पर रहा और तीन दिन लगातार मूसेवाला की रेकी की। इसकी जानकारी वह केशव को देता रहा। केशव आगे गोल्डी बराड़ को इंटरनेट कॉल के जरिए जानकारी दे रहा था। सूत्रों ने बताया कि 26 मई को शार्प शूटर केशव खुद गांव मूसा में बिट्टू से मिलने पहुंचा था। सिद्धू की रेकी कर जानकारी जुटाने के बाद केशव ने गांव में ही खडे़ होकर अपने मोबाइल से इंटरनेट कॉल की थी। 
New Revelation in Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
सूत्रों ने बताया कि 26 मई शाम को ही केशव गांव मूसा से अपने किसी अन्य ठिकाने पर चला गया था। 29 मई को सुबह केकड़ा अपने साथी निक्कू के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मूसा पहुंचा था। गांव में पहले से ही मौजूद केशव के साथ दोनों ने मुलाकात की और बाद में तीनों मोटरसाइकिल पर मूसेवाला के घर की तरफ चले गए थे। जहां पर केकड़ा और निक्कू ने केशव को थोड़ी दूरी पर पहले ही उतार दिया था और दोनों मूसेवाला के घर जाकर उससे मिले और सेल्फी भी खींची थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Revelation in Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
केकड़ा और निक्कू काफी समय तक मूसेवाला के घर रहे और पूरी जानकारी जुटाते रहे। जब मूसेवाला घर से चलने को तैयार हुआ था तो दोनों उसके घर से निकल गए और केशव को जानकारी दी। दोनों ने बाद में केशव को साथ लिया और घटना में उपयोग की गई कोरोला गाड़ी में उसे बिठा दिया। निक्कू एवं केकड़ा मोटरसाइकिल के जरिए कालांवाली पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन
New Revelation in Sidhu Moosewala Murder Case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter
सूत्रों के अनुसार, 29 मई को आरोपियों में शामिल हरियाणा के शार्प शूटर प्रजापत फौजी ने एके 74 साल्ट से मूसेवाला पर फायर किए थे। आरोपियों के पास एक ऐसा हथियार भी था जो बुलेटप्रूफ घेरे को भी तोड़कर मूसेवाला को छलनी कर सकता था। इस आधुनिक हथियार से भी आरोपियों ने करीब आठ दस फायर किए थे। जिस के चले खोल भी पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं। केशव के पास 30 बोर का रिवाल्वर था। जिसको उसने इस्तेमाल किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed