फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुधियाना हादसा : जो जैक बने इमारत ढहने का कारण, उन्हीं की मदद से बचा ली 13 की जान

Tue, 06 Apr 2021 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire department personnel save lives of 13 person by using Jack in Ludhiana
लुधियाना में फैक्टरी ढही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी का लेंटर उठाने में जैक का इस्तेमाल किया गया। यही जैक हादसे की वजह भी बने। लेकिन इन्हीं जैक ने 13 लोगों की जान भी बचाई। हादसा लुधियाना के बाबा मुकंद नगर में हुआ। दरअसल, दमकल विभाग के कर्मियों ने इन्हीं जैक का इस्तेमाल कर 13 मजदूरों की जान बचाई।

Fire department personnel save lives of 13 person by using Jack in Ludhiana
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौके पर लेंटर उठाने के लिए कोई मशीन नहीं थी, ऐसे में इन्हीं का सहारा लिया गया। दमकल अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 10:10 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि बाबा मुकंद सिंह नगर में फैक्टरी धराशायी हो गई है। तुरंत वह अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

Fire department personnel save lives of 13 person by using Jack in Ludhiana
रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी मंजिल का लेंटर सीधे पहली मंजिल पर आकर गिर चुका था। हर कोई उनके पास आकर बता रहा था कि उनका रिश्तेदार अंदर फंसा हुआ था। इमारत को उठाने के लिए लगाए गए जैक बाहर की तरफ गिरे थे। इतने बड़े लेंटर को उठाने के लिए उनके पास कोई मशीन तो थी नहीं, ऐसे में उन्होंने जैक का सहारा लेने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire department personnel save lives of 13 person by using Jack in Ludhiana
मलबे से लोगों को बाहर निकालते एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने दो लेंटर के बीच की जगह में जैक लगाकर उठाना शुरू किया। लगभग दो फुट तक लेंटर को इसी तरह जैक के सहारे उठाया गया। सबसे पहले एक तरफ से पांच मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दूसरी तरफ से आठ मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिस समय लेंटर गिरा नीचे मशीन पड़ी थी। ऐसे में लेंटर का कुछ हिस्सा मशीनों के ऊपर टिक गया था। इससे उन्हें काफी सहायता मिली।

विज्ञापन
Fire department personnel save lives of 13 person by using Jack in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह है मामला
लुधियाना के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार सुबह ऑटो पार्ट्स की दो मंजिला फैक्टरी जैक के सहारे लेंटर उठाते समय भरभराकर गिर गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 40 जख्मी हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर है। अभी मलबे में छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक जसविंदर सिंह और लेंटर उठाने वाले ठेकेदार मोहम्मद हारून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed