{"_id":"6038d3960ca886453d0953fb","slug":"verbal-spat-between-bikram-singh-majithia-and-sanjay-singh-outside-court-at-ludhiana-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोर्ट के बाहर भिड़े दो दिग्गज, बिक्रम मजीठिया बोले-भाग मत संजय, संजय सिंह के तेवर-कोर्ट देखेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोर्ट के बाहर भिड़े दो दिग्गज, बिक्रम मजीठिया बोले-भाग मत संजय, संजय सिंह के तेवर-कोर्ट देखेगा
Fri, 26 Feb 2021 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में अदालत के बाहर बिक्रम सिंह मजीठिया और संजय सिंह के बीच चले शब्दों के तीर।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के लुधियाना में अदालत के बाहर ही दो दिग्गज नेताओं में शब्दों के बाण खूब चले। दरअसल शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की अदालत में केस दायर किया गया है। सुनवाई के बाद आप सांसद और शिअद नेता मजीठिया ने कोर्ट के बाहर एक दूसरे पर आरोप लगाए। गुरुवार को जज विक्रांत कुमार की अदालत ने संजय सिंह खुद पेश होने के लिए पहुंचे तो दूसरी तरफ बिक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत पहुंचे। मजीठिया के क्रॉस एग्जामिनेशन को संजय सिंह के वकील ने टालने की गुहार लगाई। वह कुछ दस्तावेज अदालत के सामने रखना चाहते थे। इस पर अदालत ने संजय सिंह के वकील की जिरह की गुहार को रद्द कर मामले की अगली तारीख चार मार्च तय कर दी। इसी दिन मजीठिया की तरफ से बाकी के गवाही करवाई जाएगी। बाहर मजीठिया ने तंज कसा कि संजय भाग मत, अब सामने आ। इस पर संजय सिंह ने पलटवार किया कि मजीठिया कौन होते हैं यह फैसला देने वाले कि मुझे जेल भेजेंगे।
बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : अमर उजाला
अदालत से बाहर आते ही मजीठिया ने तंज कसा कि आज तो फिल्मी डॉयलाग बन गया कि भाग संजय भाग। लेकिन वह कहेंगे कि संजय भाग मत, अब सामने आ। उन्होंने कहा कि संजय सिंह बाहर बड़ा शोर मचाते हैं, लेकिन अंदर जाकर कुछ बोलते नहीं हैं। उनकी तरफ से 2016 में केस दायर किया गया था, आज पांच साल हो चुके हैं।
बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वह डिसमिस हो गई। अब वह दोबारा हाईकोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। केजरीवाल ने तो माफी मांग ली थी, लेकिन संजय सिंह को जेल जरूर जाना पड़ेगा। एक बात साफ है कि किसी पंजाबी व्यक्ति को इस तरह कोई बेइज्जत कर आसानी से निकल नहीं सकता है। सीनियर अकाली नेता व एडवोकेट महेश इंदर सिंह गरेवाल ने बताया कि मजीठिया का क्रास एग्जामिनेशन किया जाना था, लेकिन संजय सिंह के वकील अदालत के समक्ष एक दस्तावेज पेश करना चाहते थे। अदालत ने उनकी इस गुहार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
मजीठिया कौन होते हैं जेल भेजने वाले : संजय
अदालत में पेशी के बाद संजय सिंह ने मजीठिया पर पलटवार करते हुए कहा कि जेल भेजना या नहीं यह काम अदालत ने देखना है। मजीठिया कौन होते हैं यह फैसला देने वाले कि मुझे जेल भेजेंगे। वहीं संजय सिंह के वकील ने कहा कि क्रॉस एग्जामिन का कोई आखिरी मौका नहीं था, अभी केस चल रहा है। वह कुछ दस्तावेज पेश करना चाहते थे, जिसमें ईडी के समक्ष दिया गया एक बयान भी है। लेकिन उन्हें पेश नहीं करने दिया गया।
अदालत में पेशी के बाद संजय सिंह ने मजीठिया पर पलटवार करते हुए कहा कि जेल भेजना या नहीं यह काम अदालत ने देखना है। मजीठिया कौन होते हैं यह फैसला देने वाले कि मुझे जेल भेजेंगे। वहीं संजय सिंह के वकील ने कहा कि क्रॉस एग्जामिन का कोई आखिरी मौका नहीं था, अभी केस चल रहा है। वह कुछ दस्तावेज पेश करना चाहते थे, जिसमें ईडी के समक्ष दिया गया एक बयान भी है। लेकिन उन्हें पेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
संजय सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
केंद्र सरकार पर बरसते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में मुनाफे वाली कंपनियों को मोदी सरकार बेच रही है। केंद्र सरकार सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर सकती है। 2022 में पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। सूरत के चुनाव में 27 सीट मिलने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के दिल्ली मॉडल को देश की जनता कबूल कर रही है। पंजाब निकाय चुनाव में खाता न खुलने पर संजय ने कहा कि इसका असर विधानसभा चुनाव में नहीं होता है। इससे पहले 2016-17 में अकाली भाजपा ने पंजाब निकाय चुनावों में भारी मतों से विजय हासिल की थी, लेकिन विधानसभा में तीसरे नंबर पर रहे थे।