जालंधर में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता फौज से रिटायर हरविंदर सिंह फौजी समेत पांच आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कभी लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हरविंदर सिंह उर्फ फौजी के गैंगस्टर बनने की कहानी पैसों के लालच में शुरू हुई। संदीप नंगल की हत्या के लिए उसने डेढ़ करोड़ में सौदा किया था।
Sandeep Nangal Murder: जाट बटालियन में हथियारों की ट्रेनिंग देता था मुख्य आरोपी, अपराध की सनक ऐसी कि पुलिस भी हुई हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पूछताछ में हरविंदर ने बताया कि उसे कनाडा में बैठे सनावर ढिल्लों के गुर्गे ने संपर्क कर फरवरी 2022 में पंजाब के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां को मारने की सुपारी दी थी, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ तय की गई थी।
हरविंदर विदेश में बैठे गैंगस्टरों और खालिस्तानी आतंकियों से लगातार संपर्क में रहता था और बॉर्डर पार से हथियार लाने की अहम कड़ी था। हरविंदर ने अपराध की दुनिया में फौज में होने का काफी फायदा उठाया। पूछताछ में हरविंदर ने बताया कि उसे विदेशों से कॉल कर लोगों के नाम, फोटो और उनका पता बताया जाता था, जिसके बाद वह स्थानीय युवक-युवतियों को साथ लेकर पहले रेकी करता था और फिर टारगेट की पूरी दिनचर्या को जानने के बाद वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स को किन वाहनों में और किन रास्तों से निकालना है, उसके लिए पूरा रोडमैप बनाता रखता था। वहीं पुलिस की सक्रियता को देखते हुए शूटर्स को छिपाने के लिए सेफ हाउस भी मुहैया करवाए जाते थे।