{"_id":"6ae11220ef22bccf180bf80d","slug":"calling-public-welfare-schemes-freebies-is-an-insult-kaur-pathankot-news-c-16-1-knl1001-1160815-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं को फ्रीबीज कहना अपमान : कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं को फ्रीबीज कहना अपमान : कौर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में प्रस्तावों के समर्थन में बोलते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को फ्रीबीज कहकर खारिज करना उन आम लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं और अधिकारों का अपमान है।
उन्होंने कहा कि जन केंद्रित कल्याणकारी योजनाएं वोटों की राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण साधन हैं। सदन में मंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक मापदंड यह है कि उसकी नीतियों का लाभ आम नागरिकों तक किस सीमा तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ केवल सड़कों, इमारतों और बुनियादी ढांचे का निर्माण करना नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके घरों में खुशहाली लाना भी विकास का अभिन्न हिस्सा है। उनके अनुसार पंजाब सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ प्रत्येक घर तक पहुंचाना तथा हर नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना है।