{"_id":"6ae1126d8dc1e0267802a22d","slug":"205-security-personnel-will-be-deployed-across-41-sub-divisional-hospitals-in-punjab-pathankot-news-c-16-1-pkl1082-1160810-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पंजाब के 41 उप मंडल अस्पतालों के लिए 205 सुरक्षा कर्मियों को जाएगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पंजाब के 41 उप मंडल अस्पतालों के लिए 205 सुरक्षा कर्मियों को जाएगा तैनात
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के 41 उप मंडल अस्पतालों में 205 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस तैनाती को मंजूरी दे दी है। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) लंबे समय से यह मांग कर रही थी।
एसोसिएशन का आरोप है कि प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है। इसी कारण अस्पतालों में 24 घंटे सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। पीसीएमएसए लंबे समय से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग कर रही थी। एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने बताया कि उनकी यह मांग अब पूरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इस मांग को लेकर प्रदेश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल भी की थी।
खरड़ में पीड़ित डॉक्टर से मुलाकात :
अखिल सरीन ने हाल ही में खरड़ के उप मंडल अस्पताल में महिला डॉक्टर के खिलाफ हुई हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने पीड़ित डॉक्टर और उनके परिवार से मुलाकात की। सरीन ने पुलिस अधिकारियों से भी इस घटना पर बात की है। पुलिस ने अस्पताल में एक पीसीआर तैनात करने का भरोसा दिया है। एसोसिएशन ने मांग की है कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तक महिला की जगह पुरुष डॉक्टरों की रात्रि सेवा लगाई जाए।