फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंधविश्वास का एक रूप ऐसा भी : 13 साल के बच्चे की शादी की, चंद घंटों बाद विधवा हुई पत्नी

Wed, 17 Mar 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Case of Blind Faith in Jalandhar : A woman married to 13-year-old child, widowed after few hours 
जालंधर में युवती की 13 साल के बच्चे से शादी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत में अंधविश्वास को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी आज भी देखी जा सकती है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जालंधर से सामने आया है। घटना जालंधर के बस्ती बावा खेल थाने की है। कुंडली के अनुसार एक व्यक्ति की बेटी मांगलिक थी। जिस कारण से उसके विवाह में बार-बार रुकावट आ रही थी। इसके बाद किसी ने घरवालों को इस दोष को दूर करने का एक उपाय बताया। अंधविश्वास से ग्रसित परिवार ने पंडित की बात मानी और फिर दोष दूर करने का जो अजीब तरीका अपनाया, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस भी पूरा वाकया सुनकर हैरान रह गई।
Case of Blind Faith in Jalandhar : A woman married to 13-year-old child, widowed after few hours 
bride
जालंधर के बस्ती बावा खेल थाने में 13 साल का एक बच्चा युवती के पास ट्यूशन पढ़ता था। एक दिन युवती ने बच्चे के परिवार से कहा कि वह बच्चे को अपने पास ही कुछ दिन के लिए रख लेगी। यहीं रहकर वो तैयारी कर लेगा जिससे पेपर में उसके अच्छे नंबर आ जाएंगे। परिवार ने बताया कि बेटे के भविष्य को देखते हुए वह मान गए और दस दिन के लिए बेटा युवती के घर पर रहा।
 
Case of Blind Faith in Jalandhar : A woman married to 13-year-old child, widowed after few hours 
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद जब बच्चा अपने घर लौटा तो उसने परिवार को जो बताया उससे घर के लोग दंग रह गए। बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया कि किसी पंडित ने युवती के घरवालों को बताया कि उनकी बेटी मांगलिक है और इस दोष को दूर करने के लिए उन्हें बेटी की किसी बच्चे से शादी करवानी होगी। शादी की सारी रस्में निभाने के बाद विधवा बनकर विलाप भी करना होगा, ऐसा करने पर ही उनकी बेटी की कुंडली से ये दोष निकलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of Blind Faith in Jalandhar : A woman married to 13-year-old child, widowed after few hours 
marriage - फोटो : istock
पंडित के कहने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी उनके बच्चे से करवा दी। पंडित की योजना के मुताबिक शादी की सभी रस्में निभाने के बाद बच्चे को सुहागरात के लिए कमरे में भी ले जाया गया और कुछ दिन बाद विधवा होने का नाटक किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी की रस्में व मौत का यह सारा नाटक पांच से छह दिन तक चला। बच्चा उतने दिन उनके घर पर ही रहा। बच्चे से घर के काम भी करवाए गए।
 
विज्ञापन
Case of Blind Faith in Jalandhar : A woman married to 13-year-old child, widowed after few hours 
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
बच्चे के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करवा दिया है। पुलिस ने मौके पर ही दूसरे पंडित को बुलवाकर परिवार को ये भी बताया कि ये सब अंधविश्वास है। मामले के सामने आने से इलाके के लोग हैरान हैं। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है लेकिन वह इसकी जांच करवाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed