{"_id":"6030b2358ebc3ee9027b0c90","slug":"families-of-deceased-farmers-got-honoured-at-ropar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में जिन्होंने गंवाई थी जान, उनके परिवारों को मिला 'अनमोल' सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में जिन्होंने गंवाई थी जान, उनके परिवारों को मिला 'अनमोल' सम्मान
Sat, 20 Feb 2021 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कई किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 21 किसानों को पंजाब में अनोखे तरीके से नमन किया गया। इन किसानों के परिवारों पर लोगों ने फूल बरसाए और जान देने वाले किसानों को नमन किया।
रोपड़ में किसान परिवारों को किया गया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के रोपड़ में आयोजित खेल मेले के दौरान किसान आंदोलन में शहीद हुए 21 किसानों के परिवारों को सोने के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। रोपड़ में हर वर्ष वार्षिक अंतरराष्ट्रीय खेल मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह खेल मेला किसान संघर्ष के शहीदों को समर्पित रहा।
किसान परिवारों पर फूल बरसाए गए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले यह खेल मेला 3 दिन के लिए आयोजित किया जाता था लेकिन इस बार इसे केवल 1 दिन के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर शहीद किसानों के परिजनों और खेल मेले में उपस्थित लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के परिवार सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेल मेले के दौरान शहीद किसानों के परिवारों को सम्मानित करते हुए किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि यह एक बड़ी पहल है और शहीद किसान हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने केंद्र से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
21 किसानों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दविंदर सिंह बाजवा और नरिंदर सिंह कांग ने कहा कि शहीद किसानों के परिवारों के सम्मान में 11 लाख रुपये के शुद्ध सोने के सिक्के दिए गए हैं। इस दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद रहे।