फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती प्रेमिका के लिए बाप का कत्ल: बेटे ने कांस्टेबल को मारा; पहले बाहरी हमलावर फिर लुटेरों की सुनाई कहानी

Sat, 26 Sep 2026 10:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 26 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

चंडीगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आरोपी बेटे अरमान ने पिता नितिन को रास्ते से हटाया। मां ने छत पर चढ़कर शोर मचाया। हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। पहले बाहरी हमलावर फिर लुटेरों की कहानी सुनाई।

विज्ञापन
Son shoots dead his Head Constable father after insisting on marrying his girlfriend in chandigarh
chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे अरमान ने अपने हेड कांस्टेबल पिता नितिन (42) की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। नितिन चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे और बेटे के प्रेम संबंधों का विरोध करते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। 


हत्या के बाद अरमान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले बाहरी हमलावर और फिर नकाबपोश लुटेरों की कहानी सुनाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर सूखी नाली से वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद किया गया है।
Son shoots dead his Head Constable father after insisting on marrying his girlfriend in chandigarh
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात का पता शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे चला। नितिन की पत्नी, जो चंडीगढ़ पुलिस की एमओवी ब्रांच में तैनात हैं, पति को उठाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो नितिन की खून से लथपथ लाश देखकर उनके होश उड़ गए। पिछले कुछ दिनों से पति और बेटे के बीच चल रही कहासुनी के कारण उन्हें अरमान पर शक हुआ। उन्होंने उससे पूछा तो उसने कहा कि कोई बाहर का व्यक्ति घर में आया था और पिता को गोली मारकर भाग गया।
Son shoots dead his Head Constable father after insisting on marrying his girlfriend in chandigarh
मृतक नितिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरमान की कहानी पर मां को भरोसा नहीं हुआ। उसकी टी-शर्ट पर खून के निशान देखकर उनका शक और गहरा गया। वह रोते हुए बाहर निकलने लगीं तो अरमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह किसी तरह घर की छत पर पहुंचीं और वहां से जोर-जोर से चिल्लाने लगीं- अरमान ने अपने पापा को मार डाला, अरमान ने पापा को गोली मार दी। उनकी चीख सुनकर आसपास के सरकारी मकानों में रहने वाले लोग बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Son shoots dead his Head Constable father after insisting on marrying his girlfriend in chandigarh
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ एसएसपी कंवरदीप कौर, एसडीपीओ सेंट्रल एसपीएस सोंधी, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून और अन्य नमूने जुटाए। पुलिस ने घर को सुरक्षित कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

 
विज्ञापन
Son shoots dead his Head Constable father after insisting on marrying his girlfriend in chandigarh
नाले में मिली देसी कट्टा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बयान बदलता रहा, पुलिस का शक गहराता गया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अरमान लगातार बयान बदलता रहा। पहले उसने बताया कि कोई व्यक्ति घर में आया और पिता को गोली मारकर भाग गया। इसके बाद उसने कहा कि नकाबपोश लुटेरे लूट के इरादे से घर में आए थे और पिता को गोली दी। दोनों बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक अरमान पर गहरा गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed