Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 25 दिन -20 डिग्री में रहा शव, जम गए टिश्यू; पोस्टमार्टम में ब्लेड भी नहीं चल सका

Sat, 07 Nov 2026 09:55 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Nov 2026 09:55 AM IST
सार

परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम जारी है। 25 दिन तक शव माइनस 20 डिग्री में रहा। इस वजह से शव के टिश्यू जम गए। पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई में ब्लेड भी नहीं चल सका। फोरेंसिक विशेषज्ञों के सामने तकनीकी चुनौती बन गई है। ब्लेड फिसलने से हाथ में चोट लगने का खतरा है।

विज्ञापन
Parvinder Singh Jhota Murder Case: Body Frozen at -20°C for 25 Days, Autopsy Faces Major Challenges
Parvinder Singh Jhota Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसा के परविंदर सिंह झोटा का शव 25 दिन तक माइनस 20 डिग्री तापमान पर रखे जाने से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जटिल हो गई है। लंबे समय तक अत्यधिक ठंड में रहने के कारण शरीर के टिश्यू जमकर सख्त हो गए हैं। 


शुक्रवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम की तैयारी के दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों को सामान्य तरीके से ब्लेड चलाने में परेशानी आई। जमे हुए टिश्यू पर ब्लेड नहीं चल पा रही थी। विशेषज्ञों के सामने ब्लेड फिसलने और इससे उनके हाथ में चोट लगने का खतरा भी बना हुआ है। शरीर के अंदरूनी अंगों को खोलकर उनकी जांच करना भी चुनौती बन गया है।
Trending Videos
Parvinder Singh Jhota Murder Case: Body Frozen at -20°C for 25 Days, Autopsy Faces Major Challenges
परविंदर सिंह झोटा - फोटो : संवाद
परविंदर झोटा का शव वीरवार रात करीब तीन बजे पीजीआई पहुंचा था। शुक्रवार सुबह से ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, सीबीआई और एसडीएम की टीमें मौजूद रहीं, लेकिन दोपहर एक बजे तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। इस दौरान फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने शव की स्थिति का आकलन किया और प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया।
 
Parvinder Singh Jhota Murder Case: Body Frozen at -20°C for 25 Days, Autopsy Faces Major Challenges
परविंदर सिंह झोटा - फोटो : संवाद
फोरेंसिक विशेषज्ञों की कमेटी ने शुक्रवार रात नौ बजे दोबारा शव का निरीक्षण किया। इसमें टिश्यू के जमने और उनकी कठोरता की स्थिति का आकलन किया गया। इसके बाद ही तय किया कि पोस्टमार्टम किस तरीके से सुरक्षित ढंग से किया जा सकता है। शनिवार सुबह से पोस्टमार्टम शुरू हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्टमार्टम शुरू होने के बाद पूरी प्रक्रिया में करीब सात घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parvinder Singh Jhota Murder Case: Body Frozen at -20°C for 25 Days, Autopsy Faces Major Challenges
परमिंदर सिंह झोटा - फोटो : फाइल फोटो
टिश्यू जमने से ब्लेड फिसलने का खतरा
माइनस 20 डिग्री तापमान पर लंबे समय तक रखे जाने से शरीर के टिश्यू कठोर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सर्जिकल ब्लेड सामान्य तरीके से काम नहीं करती। ब्लेड के फिसलने से पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञ को चोट लग सकती है। साथ ही अंदरूनी अंगों को खोलने और उनकी स्थिति की जांच करने में भी मुश्किल आती है। इसलिए विशेषज्ञ पहले शव की स्थिति का आकलन कर सुरक्षित पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तय कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Parvinder Singh Jhota Murder Case: Body Frozen at -20°C for 25 Days, Autopsy Faces Major Challenges
परविंदर झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मानसा के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में आक्रोश फैल गया था। परिवार इंसाफ की मांग पर अड़ गया था। पंजाब सरकार ने केस की जांच सीबीआई को सौंपी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed