फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

Fri, 04 Mar 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 04 Mar 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
bus accident, libra bus accident, jalandhar accident, libra bus, jalandhar, punjab
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लंबा पिंड चौक के पास शुक्रवार को लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचल दिया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई। दूसरे बच्चे की दोनों टांगें बुरी तरह कुचली गई।

लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

bus accident, libra bus accident, jalandhar accident, libra bus, jalandhar, punjab
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया और उसके शीशे तोड़कर उसे आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस और दंगा विरोधी दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने बस के आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। बस पठानकोट से पातड़ां जा रही थी।

लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

bus accident, libra bus accident, jalandhar accident, libra bus, jalandhar, punjab
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 10 साल का निशान और आठ साल का दत्तू हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही लिबड़ा कंपनी की बस ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए, लेकिन चालक ने बस रोकने के बजाय तेजी से भगाने की कोशिश की। इससे दोनों बच्चे कुचले गए और निशान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

bus accident, libra bus accident, jalandhar accident, libra bus, jalandhar, punjab
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
दत्तू की दोनों टांगें बुरी तरह कुचली गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बारे में पता चलते ही इलाके के लोग भड़क गए और बस को घेर कर उसके शीशे तोड़ दिए और उसे आग लगाने का प्रयास किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दंगा विरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और लोगों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

लिबड़ा कंपनी की बस ने दो बच्चों को कुचला, एक की मौत

bus accident, libra bus accident, jalandhar accident, libra bus, jalandhar, punjab
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोगों ने चौक पर यातायात बाधित कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में सीपीएस केडी भंडारी, कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर, डीसीपी संदीप शर्मा और एडीसी गिरीश दयालन भी मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीसी गिरीश दयालन ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed