फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलीकॉप्टर अपाचे देखने पठानकोट एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों के लिए कही बड़ी बात

Tue, 29 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi reaches Pathankot air base
- फोटो : अमर उजाला

दीपावली की दोपहर पीएम नरेंद्र मोदी पठानकोट एयबेस पहुंचे और अपाचे हेलीकॉप्टरों का जायजा लिया। पीएम का दौरा इतना गोपनीय था कि उनके चले जाने तक पठानकोट के डीसी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को इस कार्यक्रम की भनक नहीं लगी। दीपावली पर पीएम नरेंद्र मोदी राजौरी गए थे। उससे पहले वह  सुबह लगभग 9:40 पर पठानकोट पहुंचे और 10 बजे के बाद राजौरी रवाना हो गए।  

PM Modi reaches Pathankot air base
- फोटो : अमर उजाला

वहां से वापसी पर 2:34 बजे फिर पठानकोट एयरबेस पहुंचे और लगभग 16 मिनट बाद दिल्ली रवाना हो गए। बता दें, हाल ही में देश के फ्रंट लाइन पठानकोट एयरबेस में आठ अमेरिकन अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे तैनात किए गए हैं। तीन सितंबर को तत्कालीन वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने इसका उद्घाटन किया था।

PM Modi reaches Pathankot air base
- फोटो : अमर उजाला

पीएम बोले, सैनिक मेरे परिवार का हिस्सा
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी जब पठानकोट एयरबेस पहुंचे तो उनकी झलक पाने के लिए एयरफोर्स स्टाफ और उनके परिवार भी वहां पहुंचे थे। पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने उन्हें काफी पीछे बैरीकेड पर रोक लिया लेकिन पीएम मोदी वहां गए और एसपीजी को तुरंत बैरिकेडस हटाने को कहा। सूत्रों के मुताबिक पीएम ने कहा कि यह केवल सैनिकों के नहीं बल्कि उनके भी परिवार हैं। उन्हें उनसे दूर न रखा जाए। इसके बाद पीएम ने वायुसेना स्टाफ और उनके परिवारों से बातचीत की और मिठाई भेंट कीं। उन्होंने वायुसेना स्टाफ का मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi reaches Pathankot air base
- फोटो : अमर उजाला

आर्मी चीफ और नॉर्दर्न आर्मी कमांडर भी रहे साथ
पठानकोट एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत स्टेशन कमांडर एयर कमोडोर आईटी कुरियन ने किया। पीएम के साथ थल सेना प्रमुख विपिन रावत और नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी पठानकोट पहुंचे और अपाचे का जायजा लिया। 

विज्ञापन
PM Modi reaches Pathankot air base
- फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमला झेल चुके एयरबेस को और सक्षम बनाने की संभावना
जनवरी 2016 में पाक प्रशिक्षित आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। 65 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी आतंकियों को भी मार गिराया गया था। सूत्रों की मानें तो एयरबेस पर भारी मात्रा में हथियार होने के चलते उसे सुरक्षा के लिहाज से और सक्षम बनाने के लिए इंटीग्रेटेड पैरामीटर सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करने की संभावना है। नए साल की शुरुआत तक इसमें एयरबेस की सुरक्षा के लिए स्मार्ट फेंसिंग, थर्मल कैमरे, मोशन डिटेक्टर, सेंट्रल कंट्रोल और मॉडर्न सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं। पठानकोट के अलावा 5 अन्य एयरबेस को इसी प्रणाली से सुरक्षित किए जाने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed