दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोना संकटकाल के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन की तरफ से 12 करोड़ दिए जाने पर विवाद गरमाया हुआ है। अब इन चर्चाओं के बीच अमिताभ बच्चन की तरफ से 84 दंगों के लगे आरोपों को नकारते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखने का मामला सामने आया है। हालांकि यह पत्र दस साल पहले लिखा गया था। अमिताभ ने इसमें 1984 के दिल्ली दंगों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अपना स्पष्टीकरण दिया था। यह पत्र अमिताभ बच्चन ने 2012 में मुंबई के रहने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदर सिंह बावा के जरिए श्री अकाल तख्त साहिब को भेजा था। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि वह सिख कौम को ठेस पहुंचाने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोच सकते। तीन पन्नों के पत्र में बहुत ही भावुक शब्दों के जरिए अमिताभ ने 1984 में हुए सिख कत्लेआम में उनके खिलाफ हिंसा भड़काने में शामिल होने के आरोप को गलत बताया था।
{"_id":"60a626ea81061e1bda320c77","slug":"actor-amitabh-bachchan-had-wrote-to-shri-akal-takht-sahib-on-issue-of-1984-delhi-riots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : 84 दंगों पर अमिताभ बच्चन ने दिया था स्पष्टीकरण, दस साल पहले पत्र लिखकर कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : 84 दंगों पर अमिताभ बच्चन ने दिया था स्पष्टीकरण, दस साल पहले पत्र लिखकर कही थी ये बात
Thu, 20 May 2021 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 May 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने श्री अकाल तख्त को भेजा था पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब को लिखे पत्र में कहा था कि गलत आरोपों से उन्हें भीतर से दुख पहुंचाया है। उन्होंने जत्थेदार को संबोधन में कहा था कि वे बहुत दुखी होकर यह पत्र लिख रहे हैं।
गुजरात सरकार के ब्रांड अम्बेसडर हैं अमिताभ
- फोटो : BBC
उन्होंने यह पत्र श्री अकाल तख्त साहिब को पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में एक समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजे जाने के वक्त लिखा था। पत्र में बच्चन ने लिखा कि वह श्री आनंदपुर साहिब के समागम में आना चाहते थे, मगर उन्होंने इसलिए इनकार कर दिया कि वह सिख कौम के इस एतिहासिक समागम में शामिल होकर किसी तरह की शर्मिंदगी का कारण न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan
पत्र में उन्होंने नेहरु परिवार के साथ संबंध रहने के बारे में लिखा था कि सिख विरोधी दंगों की घटना देश के इतिहास में हमेशा एक धुंधला और काला अध्याय रहेगी। वे कभी सिखों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते क्योंकि उनका परिवार उन्हें सिख कौम के बारे में बताता रहा है।
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
रकाबगंज गुरुद्वारे में अमिताभ बच्चन के सहयोग से कोविड केयर सेंटर शुरू करने का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (बादल गुट) बैक फुट पर आ गई है। इस पूरे मामले पर सरना गुट व जागों पार्टी ने बादल गुट को लगातार कटघरे में खड़ा करने के साथ ही अकाल तख्त साहिब में भी शिकायत की है।