रेडर कप्तान अनूप कुमार की अगुवाई में मौजूदा चैंपियन यू मुंबा ने शुरुआती उतार चढ़ाव चैंपियन की तरह खेल कर टॉप पर रह कर लगातार तीसरी बार प्रो कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में स्थान बनाया। यू मुंबा की ताकत उसका बतौर टीम बेहतरीन प्रदर्शन है। रेडर अनूप कुमार कहते हैं कि प्रयोग खत्म अब असल इम्तिहान की बारी है।
'जो चौकस होकर मौके भुनाएगा वही फाइनल खेलेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू मुंबा के कप्तान अनूप कुमार, पटना पाइरेटस के कप्तान मनप्रीत सिंह, बंगाल वॉरियर्स के कप्तान नीलेश शिंदे और पुणेरी पल्टन के स्टार रेडर अजय ठाकुर ने बृहस्पतिवार को एक सुर में कहा कि सभी टीमें बराबरी की हैं और जो भी मौकों को भुनाने के साथ चौकस रहेगी वही फाइनल में पहुंचेगी। पटना के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि कबड्डी कोर्ट से बाहर हम सभी दोस्त हैं और कोर्ट पर उतर कर सभी कड़े प्रतिद्वंद्वी।
मनप्रीत ने यह भी कहा कि इस लीग में नए नियमों से कबड्डी ज्यादा रोचक और लोकप्रिय हुई है। यू मुंबा (60 अंक) दूसरे सेमीफाइनल में यहां शुक्रवार को आईजी स्टेडियम में चौथे स्थान पर रही बंगाल वॉरियर्स (47) से भिड़ेगी। यू मुंबा के कप्तान अनूप ने कहा, ‘ हमारी ताकत हमारा डिफेंस है। सेमीफाइनल में हमारा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स से है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों में कोई कम नहीं है।
चारो टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी और ऐसे में सेमीफाइनल में रोचक संघर्ष देखने को मिलेगा। हमारी यू मुंबा टीम इस लीग के शुरू में इसलिए लड़खड़ाई की कि हमें साथ प्रैक्टिस करने का मौका कम मिला। कुछ खिलाड़ी दक्षिण एशियाई खेलों में खेलने के लिए इस लीग के बीच में चले गए। इसके चलते ही हमारा प्रदर्शन कुछ गड़बड़ाया था। जैसे जैसे हम सभी साथ -साथ खेलते गए आत्मविश्वास बढ़ता चला गया।’
बंगाल वॉरियर्स के कप्तान डिफेंडर राइट कॉर्नर नीलेश शिंदे ने कहा, ‘हम पर सेमीफाइनल को लेकर कोई दबाव नहीं है। हमारा आक्रमण और रक्षण अब तक इस लीग में अच्छा रहा है। जो भी टीम कम गलतियां करेगी वही फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी। हमारे डिफेंडर बाजीराव और ऑलराउंडर नितिन तोमर ने बेहतरीन खेल दिखाया है और हम उम्मीद करते हैं कि वह सेमीफाइनल में ही ऐसा ही बेहतरीन खेल दिखाएंगे।’