देश में सबसे पहले उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के आंगन में होली मनाई गई। सोमवार शाम को परंपरानुसार संध्या आरती में बाबा को अबीर, गुलाल लगाया गया। फिर आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। पुजारियों ने फूलों की होली खेली। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी खूब गुलाल खेला।
Mahakal Holi: देश में सबसे पहले बाबा महाकाल ने खेली होली, भक्तिरस के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:15 PM IST
सार
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा और पञ्चाङ्ग अनुसार संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की गई। शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु और अन्य पुजारी, पुरोहितों ने होलिका का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
