फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi in Mahakal: बाबा महाकाल ने फूलों से खेली होली, शाम को होगा होलिका दहन, कल भस्मारती में लगेगा हर्बल गुलाल

Mon, 06 Mar 2023 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 11:31 AM IST
सार

बाबा महाकाल ने फूलों से खेली होली, शाम को होगा होलिका दहन, कल भस्मारती में लगेगा हर्बल गुलाल

विज्ञापन
Ujjain Baba Mahakal Played Holi With Flowers, Holika Dahan Held in Evening Know About Bhasma Aarti
बाबा महाकाल ने फूलों से खेली होली - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर आज (सोमवार) बाबा महाकाल के आंगन में भगवान और भक्तों के बीच जमकर फूलों की होली खेली गई। बीते कई वर्षों से मंदिर में यह होली खेली जा रही है। सोमवार को सैकड़ों भक्तों ने भगवान के साथ होली खेल कर अपने आपको धन्य महसूस किया।
Ujjain Baba Mahakal Played Holi With Flowers, Holika Dahan Held in Evening Know About Bhasma Aarti
कल भस्मारती के बाद हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे महाकाल - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी दिलीप गुरू ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में होली के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को महिला भक्त मंडलों द्वारा बाबा महाकाल के साथ होली खेलने के बाद आज सोमवार को भस्म आरती के दौरान भगवान को 40 क्विंटल अलग-अलग तरह के फूल चढ़ाकर फूलों से बाबा महाकाल के साथ भक्तों ने होली खेली।



कल बाबा महाकाल के दरबार में हर्बल गुलाल से होली खेली जाएगी। आज सोमवार को भस्म अर्पित करने के बाद भगवान ने निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए।
Ujjain Baba Mahakal Played Holi With Flowers, Holika Dahan Held in Evening Know About Bhasma Aarti
महाराष्ट्र के भक्त ने अर्पित किए 40 क्विंटल फूल - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के भक्त ने अर्पित किए 40 क्विंटल फूल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को होने वाली भस्म आरती के दौरान फाग उत्सव की धूम देखने को मिली। महाराष्ट्र से आए एक भक्त ने बाबा के फाग उत्सव में 40 क्विंटल फूल अर्पित किए। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल ने फूलों की होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। नंदी हॉल में भी जमकर भक्तों ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और फाग उत्सव का आनंद लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed