मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने विजयादशमी पर हवन, शस्त्र और वाहन पूजन कर अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा के पावन पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पूजा अर्चना की।
Bhopal News: भोपाल में दशहरा पर पुलिस ने शस्त्रपूजन किया, RSS ने निकाला पथ संचलन, सीएम ने भी की पूजा-अर्चना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
प्रदेश में दशहरा पर्व पर वाहन और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री निवास पर पूजा अर्चना की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन निकाला। भोपाल पुलिस ने शस्त्रपूजन किया।
विज्ञापन
